फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   forest dept got valuable woods in raid

वन विभाग ने छापामारी कर बरामद की बेशकीमती लकड़ियां

Fri, 05 Jun 2020 09:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
forest dept got valuable woods in raid
म्योरपुर। वन विभाग की म्योरपुर व बभनी रेंज की टीम ने शुक्रवार को काचन गांव में विभिन्न स्थानों पर छापा मारकर बड़ी संख्या में लकड़ियां बरामद किया है। बभनी रेंजर अवधनारायण मिश्र, म्योरपुर रेंजर नवीन राय के अगुवाई में कर्मियों ने काचन गांव में छापा मारा। इससे पूर्व काचन से सटे खाटाबरन जंगल में लखनऊ से आई उच्च स्तरीय समिति ने जांच की थी।
विज्ञापन

जांच में सौ से अधिक पेड़ों की कटान के बाद रेंजर समेत तीन कर्मियों के निलंबन के बाद से ही वन कर्मी लकड़ियों की बरामदगी में लगे हुए हैं। टीम ने काचन गांव में विभिन्न स्थानों से छापा मारकर बड़ी संख्या में बेशकीमती सागौन, साखू आदि लकड़ियों को बरामद किया। लकड़ियों को छीलकर और कुछ को पटरा बनाकर संदिग्ध स्थलों पर रखा गया था। सभी लकड़ियों को जब्त कर म्योरपुर रेंज कार्यालय लाया गया है। वन विभाग की टीम ने एक ट्रैक्टर पर करीब 30 बोटों को लाकर कार्रवाई शुरू कर दी थी, जबकि शेष बोटे दूसरे ट्रैक्टरों से लाए जा रहे थे। वन विभाग की इस कार्रवाई में वन दरोगा शिवकुमार यादव, अनिल सिंह, विजेंद्र कुमार, छोटेलाल, श्यामलाल, विद्या पांडे, ओमप्रकाश जायसवाल समेत बड़ी संख्या में वन कर्मी मौजूद रहे। वन क्षेत्राधिकारी नवीन राय ने बताया कि लकड़ियों की एक बड़ी खेप काचन से बरामद की गई है। कहा कि कार्रवाई अभी और दिन चलेगी और जंगल से कटी हुई और लकड़ियों को बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed