फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Forest Department team demolished the encroachment

वन विभाग की टीम ने अतिक्रमण को ढहाया

Fri, 10 Dec 2021 05:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 05:33 PM IST
विज्ञापन
Forest Department team demolished the encroachment
रेणुकूट। वन प्रभाग कार्यालय के समीप शुक्रवार को वन विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटवा दिया। वनरक्षक ने अतिक्रमण के आरोपी पर हमला करने का आरोप लगाते हुए पिपरी थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

पिपरी रेंजर वीके पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार को विश्वकर्मा नगर में एक व्यक्ति की ओर से वन क्षेत्र में अतिक्रमण की सूचना मिली थी। डीएफओ मनमोहन मिश्र के निर्देश पर वनरक्षक शैलेंद्र कुमार विमल अतिक्रमण हटाने पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान आरोपी नगर पंचायत के एंबुलेंस चालक ने वन रक्षक से विवाद कर लिया और उन पर हमला भी किया। वनकर्मी पर हमले से नाराज अन्य सहकर्मी आक्रोशित हो गए और तत्काल आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे। मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार की शाम को डिविजन के अन्य रेंजों के कर्मचारी भी सीओ पिपरी के कार्यालय पहुंच गए। सीओ विजय शंकर मिश्र ने पिपरी थाना प्रभारी को तत्काल मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। शुक्रवार की सुबह वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने विश्वकर्मा नगर पहुंच कर अतिक्रमण को ध्वस्त करवा दिया। वन विभाग की टीम में डिप्टी रेंजर दीपचंद सोनकर, धीरेंद्र मिश्रा आदि शामिल रहे।पिपरी थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने कहा कि मामले में तहरीर मिली है आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed