फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Forest Department released 42 turtles in Rihand reservoir

रिहंद जलाशय में वन विभाग ने छोड़े 42 कछुए

Mon, 12 Jul 2021 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Forest Department released 42 turtles in Rihand reservoir
अंतरराज्यीय स्तर पर कछुआ तस्करों के पकड़े जाने के बाद सभी 42 कछुओं को सोमवार को सुरक्षित रिहंद जलाशय में छोड़ दिया गया। कोर्ट के आदेश पर वन कर्मियों ने कछुओं को छोड़ा।
विज्ञापन

म्योरपुर थाना क्षेत्र के रनटोला गांव के पास पुलिस एवं वन विभाग की टीम ने विगत दिनों 42 कछुओं के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धारा के तहत जेल भेज दिया, जबकि बरामद कछुओं को वन विभाग की सुपुर्दगी में रखा गया था। वन क्षेत्राधिकारी शहजादा इसमालुद्दीन ने बताया कि उनके द्वारा सोमवार को सिविल जज जूनियर डिवीजन दुद्धी की अदालत में पहुंच कर कछुओं को जलाशय में छोड़े जाने का प्रार्थना पत्र दिया गया। न्यायालय ने कछुओं को रिहंद जलाशय में छोड़े जाने का आदेश दिया। इस दौरान रेंजर ने अपनी टीम के साथ गड़िया गांव पहुंचकर रिहंद जलाशय में सभी 42 कछुओं को छोड़ दिया। इस मौके पर वन दरोगा विजेंद्र सिंह, गोविंद, शिव कुमार यादव, शकील अहमद समेत बड़ी संख्या में वन कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed