{"_id":"5e307b918ebc3eeb7a42bce0","slug":"force-entered-the-jungle-in-search-of-naxalites-sonbhadra-news-vns5074673140","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्सलियों की तलाश में जंगल में घुसी फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नक्सलियों की तलाश में जंगल में घुसी फोर्स
विज्ञापन
सोनभद्र। सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के नागनार हरैया जंगल में मंगलवार को नक्सलियों की तलाश में फोर्स ने सघन कांबिंग किया। सिटी सीओ राजकुमार तिवारी की अगुवाई मेें कांबिंग हुई। इस दौरान ग्रामीणों से संग्दिधों के बारे में जानकारी ली गई। ग्रामीणों को पुलिस की हेल्पलाइन नंबर 112, 1090 आदि के बारे में भी विधिवत जानकारियां दी गई।
बता दें कि वर्तमान में पड़ोसी झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में नक्सलियों और अपराधियों का उत्पात जारी है। इसको गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने नक्सल क्षेत्रों के थाना/ चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सघन कांबिंग करते हुए ग्रामीणों को भयमुक्त वातावरण प्रदान करने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में मंगलवार को क्षेेत्राधिकारी, सदर कोतवाल मिथिलेश मिश्रा, शाहगंज एसओ भुवनेश्वर पांडेय, पन्नूगंज एसओ महेंद्र पांडेय ने नागनार हरैया जंगल मेें कांबिंग किया। कांबिंग करने के बाद गांव में ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। सीओ राजकुमार तिवारी ने कहा कि पुलिस 24 घंटे पीड़ितों की मदद के लिए तत्पर है। अगर कोई व्यक्ति समाज की मुख्य धारा से भटकाने का प्रयास करता है तो उसके बारे में तत्काल सूचना दें, ताकि उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकें। कहा कि सूचना देने वालों का नाम और पता गोपनीय रखा जाएगा। सरकार की ओर से मुफ्त में गरीबों को आवास, शौचालय, गैस सिलेंडर, बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। कोतवाल मिथिलेश मिश्रा ने कहा कि पुलिस पीड़ितों की समस्याएं खुद का समझ कर दूर करने का प्रयास कर रही है।