फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   For the second time this month there was a jam for three hours

Sonebhadra News: इस महीने दूसरी बार लगा तीन घंटे तक जाम

Sun, 05 Jan 2025 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
For the second time this month there was a jam for three hours
रेणुकूट। नगर क्षेत्र के ग्रासिम मोड़ के पास रविवार को एक बार फिर ओवरलोड राख लदा वाहन खराब हो जाने से जाम की स्थिति बन गई। समस्या उस समय और गंभीर हो गई जब सब्जी बाजार में खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए।
विज्ञापन

ग्रासिम मोड़ के पास सुबह आठ बजे से 11 बजे तक जाम लगा रहा। इससे पहले एक जनवरी को भी घंटों जाम लगा था। आए दिन जाम लगने से लोगों को परेशानी हो रही है परंतु इसका स्थायी समाधान नहीं निकल पा रहा है। ठंड के कारण पहले से ही बाजार में कारोबार की स्थिति ठीक नहीं है। जाम ने व्यापारियों और ग्राहकों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। दूर-दराज से सब्जियां लेकर आए विक्रेताओं को जाम के कारण नुकसान झेलना पड़ा। जाम के कारण ग्राहकों को भी बाजार तक पहुंचने में परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जाम की समस्या को गंभीरता से लेने और भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि अक्सर जाम की समस्या के कारण आमदनी पर असर पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने कहा कि ओवरलोड वाहनों की आवाजाही पर सख्ती से रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed