{"_id":"5ae8a7f64f1c1be2798b73cb","slug":"for-the-right","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकार के लिए निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकार के लिए निकाला जुलूस
सोनभद्र
Updated Tue, 01 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
अनपरा में मजदूर दिवस जुलूस निकालकर नारेबाजी करते श्रमिक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में मंगलवार को मजदूर दिवस पर विविध कार्यक्रम हुए। गोष्ठी कर मई दिवस की उपयोगिता के प्रति लोगों को जागरूक किया तो कहीं गोलीकांड में दम तोड़ने वाले श्रमिकों को श्रद्धांजलि दी गई। कई स्थानों पर श्रमिकों ने जुलूस निकाल कर अधिकार दिए जाने की मांग की।
सीपीआई व खेत मजदूर यूनियन के बैनर तले चोपन क्षेत्र के पटवध में असंगठीत क्षेत्र के ग्रामीण मजदूरों ने क्षेत्रीय कार्यालय पर शिकागों के शहीदों के सम्मान में लाल झंडा फहरा कर शहीदों को याद किया। कामरेड आरके शर्मा ने कहा कि 70 वर्ष की आजादी के बाद भी संगठित और असंगठीत मजदूरों की स्थिति बदतर है।
सभा के दौरान संकल्प लिया गया कि आने वाले दिनों में हर संकट की घड़ी में एकजुट रहेंगे और मई दिवस की शहादत को जाया नहीं होने देंगे। इस मौके पर रामसूरत खरवार, प्रेमचंदर राम, दूलारे, वेदप्रकाश, पप्पू, जनार्दन सिंह, बिहारी लाल गुप्ता, दिनेश कुमार, फूलमती, शिव कुमारी आदि रहे।
विज्ञापन
नगवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत पिंडारी में सोनभद्र विकास संगठन के बैनर तले मजदूर अधिकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें तरिया क्षेत्र के आसपास गांवों से करीब 500 संगठन के सदस्य शामिल हुए। सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद व अंजुम ने मजदूर किसानों को एकजुट होकर अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहल करने की अपील की। दिल्ली से आए संतोष, रुचि, स्नेहा ने मजदूर और किसानों को एकजुट होने की बात कही।