{"_id":"5776b5094f1c1b943479b145","slug":"for-demands-raise-voice","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगें मनवाने के लिए आवाज उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगें मनवाने के लिए आवाज उठाई
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
Updated Fri, 01 Jul 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
अनपरा परियोजना गेट पर नारेबाजी करते अधिकारी एसोसिएशन के सदस्य।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली परियोजनाओं में थर्मल बैकिंग बंद करने, अनुरक्षण-प्रचालन कार्य के लिए पर्याप्त फंड देते रहने, तीन अतिरिक्त वेतन वृद्धि सहित दस सूत्री मांग को लेकर शुक्रवार से उत्पादन निगम अधिकारी एसोसिएशन ने आंदोलन की शुरुआत कर दी। सुबह दस बजे परियोजना गेट पर काली पट्टी बांध प्रदर्शन किया। कार्यस्थल पर काली पट्टी बांधे रखी। नौ जुलाई तक आंदोलन का क्रम जारी रहेगा। इसके बाद भी मांगें नहीं मानी तो सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय लेंगे।
उपाध्यक्ष इं. जामवंत प्रसाद, क्षेत्रीय सचिव इं. अरविंद चौधरी ने कहा कि 28 फरवरी 2009 के बाद नियुक्त/प्रोन्नत सहायक अभियंताओं को पूर्व की भांति तीन अतिरिक्त वेतन वृद्धि देने का आदेश जारी करने की बजाय निगम प्रबंधन आश्वासन देने में लगा है। पूर्व महासचिव इं. राजेश्वर प्रसाद, पूर्व क्षेत्रीय सचिव इं. अभिषेक त्रिपाठी, इं. असुरजीत शर्मा इं. आरसी श्रीवास्तव ने कहा कि परियोजनाओं को फंड न मिलने से अनुरक्षण, प्रचालन का कार्य प्रभावित हो रहा है।
इं. नंदलाल, इं. अरविंद कुमार सिंह ने थर्मल बैंकिंग बंद कर एनटीपीसी की भांति राज्य सेक्टर की भी बिजली एनर्जी एक्सचेंज के जरिए बेचने की मांग की। उच्च पदों पर पदोन्नति के एक्सप्रेस चैनल की समाप्ति, वर्ष 2006 और उसके बाद नियुक्त अभियंताओं की वरिष्ठता सूची निर्गत करने की भी मांग उठाई। इं. विनोद कुमार पांडेय, इं. अच्युतेश कुमार, इं. अनिल पांडेय, इं. अजय प्रताप ने नई परियाजनाओं में पद सृजन, इं. सूर्य कुमार सागर, इं. पीयूष राय, इं. अभिषेक कुमार, इं. सुशील ने उत्पादन, तेल बचत भत्ता के साथ सभी भत्तों को पुनरीक्षित करने, एलएमवी-10 सुविधा बहाल रखने, प्रमुख शहरों के महत्वपूर्ण अस्पतालों में कैशलेस मेडिकल सुविधा देने आदि की मांग की।
विज्ञापन
इस मौके पर मुख्य रूप से इं. बलराम इं. कृष्णा प्रेमी, इं. ऋषिकांत त्रिपाठी, इं. प्रवीण कश्यप आदि मौजूद थे।