फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Follow the instructions of the Ministry of Corporate Affairs

मिनिस्ट्री ऑफ कार्पोरेट अफेयर्स के निर्देश का हो पालन

Mon, 26 Apr 2021 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Follow the instructions of the Ministry of Corporate Affairs
अनपरा। मिनिस्ट्री ऑफ कार्पोरेट अफेयर्स ने कंपनियों को राज्यों से समन्वय स्थापित कर सीएसआर मद से कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम व उपचार के लिए खर्च करने का निर्देश दिया है। स्पष्ट किया है कि कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम व उपचार के लिए सुविधाओं की बहाली में सीएसआर मद का व्यय किया जाना योग्य व उपर्युक्त सीएसआर एक्टिविटी है।
विज्ञापन

मिनिस्ट्री के इस निर्देश के क्रम में सोनभद्र में स्थित नार्दर्न कोल फील्डस लिमिटेड की ककरी, बीना, कृष्णशिला, खड़िया परियोजना के सीएसआर मद का खर्च सौ शैय्या की क्षमता वाले जिला संयुक्त चिकित्सालय डिबुलगंज-अनपरा में कोविड-19 संक्रमितों के चिकित्सा व उपचार योग्य आवश्यक सुविधाओं की बहाली की मांग की जा रही है। एनएसयूआई के प्रदेश सचिव अंकुश दुबे ने जिलाधिकारी व एनसीएल के सीएमडी को पत्र भेजा है। उन्होंने पत्र में कहा है कि जनपद सोनभद्र का जिला मुख्यालय स्थित चिकित्सालय अनपरा-शक्तिनगर परिक्षेत्र से लगभग 100 किमी दूर है। जहां अनपरा-शक्तिनगर परिक्षेत्र से गंभीर व्यक्ति के पहुंचने में ही काफी समय लगता है। कोविड-19 संक्रमितों की बढ़ती संख्या के कारण एकमात्र जिला मुख्यालय स्थित चिकित्सालय पर जिले के सारे कोविड-19 संक्रमितों को उपचार व चिकित्सा सुविधाएं दिया जाना भी संभव नहीं है। अनपरा-शक्तिनगर क्षेत्र के लोगों को कोविड-19 से संक्रमित होने की दशा मे सुलभ चिकित्सा व उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अनपरा-शक्तिनगर परिक्षेत्र के मध्य स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय, डिबुलगंज-अनपरा मे कोविड-19 संक्रमितों के उपचार योग्य सुविधाओं की बहाली किया जाना आवश्यक व उचित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed