फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Flower Show and showed talent in rangoli

पुष्प प्रदर्शनी और रंगोली में दिखाई प्रतिभा

Tue, 19 Jan 2016 12:05 AM IST
संवाददाता, साोनभ्ाद्र
संवाददाता, साोनभ्ाद्र Updated Tue, 19 Jan 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Flower Show and showed talent in rangoli
स्थानीय प्रेक्षागृह में दो दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी और रंगोली प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हो गई। इसमें विभिन्न तरह के फूलों की खुशबू ने माहौल खुशनुमा हो गया। रंगोली और पुष्प प्रदर्शनी में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन



पुरस्कार वितरण समारोह में हिण्डाल्को के सीओओ एसएन जाजू का गार्डन विभाग के बीके शर्मा ने गुलदश्ता भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने प्रदर्शनी और रंगोली देखी। पुष्प प्रदर्शनी प्रतियोगिता में 215 प्रविष्टियां मिलीं। इसमें स्टाफ  कॉलोनी किचन गार्डन वर्ग में एमए अंसारी प्रथम, अंजली कुमार द्वितीय, पूनम श्रीवास्तव तृतीय रहीं।
विज्ञापन



स्टाफ  कॉलोनी लॉन वर्ग में इंद्रा सक्सेना, नरेश कुमार सिंह व आरती पांडेय प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं। गमले के पौधे वर्ग में इंद्रा सक्सेना, एमए अंसारी एवं नरेश कुमार सिंह ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रशासनिक कॉलोनी के किचन गार्डन वर्ग में अनीता सिंह तोमर, अंजना सिंह व पीके उपाध्याय को प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान मिला जबकि लॉन वर्ग में पूर्णिमा सिंह, रितु झुनझुनवाला व पूनम वार्ष्णेय प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



गमले के पौधे वर्ग में अनीता सिंह तोमर, संजना गौतम व पूनम वार्ष्णेय प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं। कलात्मक सज्जा के 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में पूनम मालपानी, पूनम जोशी व अंशिका सिंह को प्रथम, द्वितीय व तृतीय तथा 18 वर्ष से कम उम्र वर्ग में प्रीति मौर्या प्रथम, आयुषी श्रीवास्तव व जूही सिंह संयुक्त रूप से द्वितीय तथा तापुर जोशी व करिश्मा सिंह संयुक्त रूप से तृतीय स्थानों पर रही।



बोनसाई के तीन प्लेट विभिन्न किस्म के वर्ग में एमए अंसारी, पूनम जोशी व अनीता सिंह तोमर, बोनसाई दो प्लेट फूल वाले किस्म में सुनीता शाह, रितु झुनझुनवाला व कविता महापात्रा तथा बोनसाई के एक प्लेट फल वाले किस्म में अंजना सिंह, पूनम मित्तल व बिंदु राय प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थानों पर रही। विजेताओं को एसएन जाजू, डॉ. जगपाल सिंह एवं इंद्रजीत जोशी ने पुरस्कृत किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed