फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Flood of faith gathered in Mahaviri flag procession

महावीरी झंडा जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब

Tue, 29 Mar 2022 05:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 05:24 PM IST
विज्ञापन
Flood of faith gathered in Mahaviri flag procession
ऊर्जांचल के प्रमुख पर्व का रूप धारण कर चुके बुढ़वा मंगल पर निकलने वाले महावीरी झंडा जुलूस में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। कोरोना संकट काल में दो साल जुलूस न निकाल पाने की कसक नागरिकों ने निकाली और संपूर्ण परिक्षेत्र उल्लास के रंग में रंगा नजर आया। इस दौरान संपूर्ण वातावरण जय श्रीराम के गगनभेदी जयकारे से गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन

सोमवार से ही कमेटियों ने झांकियों को सजाने का कार्य शुरू कर दिया। मुख्य झांकी अनपरा बाजार सोनारी गली स्थित दुर्गा मंदिर की झांकी की मोहक छवि देख भक्त निहाल हो उठे। इसके साथ ही डिबुलगंज, बैरपान, काशी मोड, औडी, ककरी, गरबंधा, रेणुसागर, पश्चिम परासी, पूर्वी परासी आदि स्थानों से भी भव्य झांकी निकाली गई। दोपहर 12 बजे अनपरा बाजार स्थित महावीर चौक पर झांकियों का मिलन देखने के लिए नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ी। अनपरा बाजार, अनपरा कॉलोनी, काशी मोड, औड़ी मोड़, ककरी, कोलगेट, रेणुसागर होते हुए अनपरा गांव स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर में विधि-विधान पूर्वक पूजन कर झांकियों का विसर्जन किया गया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य, बांके सिंह, पूर्व प्रधान विश्राम प्रसाद, हरदेव सिंह, प्रदीप जायसवाल, अजय पाठक, रविजीत सिंह कंग, मनीष श्रीवास्तव, प्रमोद शुक्ला, प्रभाशंकर मिश्रा आदि मौजूद रहे। व्यवस्था की देखरेख में व्यापार संगठन अध्यक्ष गोपाल गुप्ता, राजेश गुप्ता, गोपाल चौरसिया, मुन्ना चौबे, रामचंद्र गुप्ता, संजीव मदान, रमेश अग्रवाल, नीतेश चौहान, धर्मराज सिंह आदि तन्मयतापूर्वक जुटे रहे। जुलूस के दौरान शांति व सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह चौकस रहा। दुद्घी एसडीएम पीके तिवारी, पिपरी के सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने भी अनपरा पहुंच व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अनपरा के प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय आधा दर्जन थानों के फोर्स व पीएसी जवानों के साथ पूरी तरह मुस्तैद रहे।
विज्ञापन

महिलाओं ने भी की सहभागिता
इस बार शिव पूजा समिति के तत्वावधान में महिलाओं ने भी जुलूस में सक्रिय भागीदारी की। भजन-कीर्तन करते हुए जुलूस में शामिल गेरूआ वस्त्र धारण किये महिलाओं का उत्साह देखते ही बना। महिलाओं के साथ बच्चे भी उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगह-जगह हुआ जलपान का प्रबंध
तेज धूप व उमस को देखते हुए जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं के लिए अनपरा बाजार, काशी मोड, औड़ी मोड़, रेणुसागर मोड़, बीना रोड, कोलगेट आदि स्थानों पर जलपान व स्वल्पाहार का समुचित प्रबंध किया गया।

अनपरा में निकले महावीरी झंडा जुलूस में शामिल राधा-कृष्ण की झांकी।

अनपरा में निकले महावीरी झंडा जुलूस में शामिल राधा-कृष्ण की झांकी।- फोटो : SONBHADRA

झांकी में बजरंग बली का रूप धारण कर नृत्य करता कलाकार।

झांकी में बजरंग बली का रूप धारण कर नृत्य करता कलाकार।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed