फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Flood in UP Three gates of Rihand and two gates of Obra dam opened again water level rising rapidly

Flood in UP: फिर खुले रिहंद के तीन और ओबरा बांध के दो फाटक, तेजी से बढ़ रहा जलस्तर; एक अगस्त को हुआ था बंद

Mon, 04 Aug 2025 07:04 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 04 Aug 2025 07:04 PM IST
सार

Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक सप्ताह में एक बार फिर रिहंद और ओबरा बांध के दो फाटक खोल दिए गए। बीते एक अगस्त को ही फाटक बंद किया गया था। लगातार बारिश से पानी का स्तर बढ़ रहा है।

विज्ञापन
Flood in UP Three gates of Rihand and two gates of Obra dam opened again water level rising rapidly
रिहंद बांध का खोला गया फाटक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Flood in UP: दो दिनों से लगातार जारी बारिश से पिपरी स्थित रिहंद बांध का जलस्तर फिर बढ़ने लगा है। जलस्तर 869.1 फीट पहुंचने के बाद सोमवार की सुबह बांध के तीन फाटक खोल दिए गए। तीनों फाटक को 16 फीट खोलकर पानी निकाला जा रहा है।

विज्ञापन


उधर, रिहंद बांध से पानी छोड़े जाने के चलते डाउन स्ट्रीम में मौजूद ओबरा बांध का जलस्तर भी खतरे के निशान को पार कर गया। ओबरा बांध के भी दो फाटक आठ फीट खोलकर सोन नदी में पानी छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश शर्मा ने बताया कि सोमवार को रिहंद बांध का जलस्तर 869.1 फीट पहुंच गया गया। इसके बाद सुबह 10:30 बजे बांध का एक फाटक खोला गया। कुछ ही अंतराल में दो अन्य फाटक भी खोले गए। इस वर्ष बांध के फाटक दूसरी बार खुले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गत 27 जुलाई को बांध का जलस्तर 868 फीट पार करने के बाद बांध का एक फाटक खोल दिया गया था। 24 वर्षों बाद बांध का फाटक जुलाई में खुला था। चार दिनों तक खुले रहने के बाद फाटक को बंद कर दिया गया था। फाटक बंद करने के समय बांध का जलस्तर 867.8 फीट पहुंच गया था।

बारिश से बढ़ रहा पानी का स्तर

महज दो दिनों के बाद ही बांध का जलस्तर एक बार फिर 869 फीट पार हुआ तो बांध के फाटक खोल दिए गए। अधिशासी अभियंता ने बताया कि बांध पर बनी सभी 6 टरबाइनें भी चलाई जा रही हैं और तीन फाटकों को खोलकर कुल 47 हजार क्यूसेक पानी निकासी की जा रही है।

उन्होंने बांध के निचले इलाकों में रह रहे लोगों को चेतावनी जारी करते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है और पानी के आसपास ना जाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रविवार की रात बांध के कैचमेंट एरिया में हुई भारी बारिश के कारण अभी पानी तेजी से आ रहा है, इसलिए बांध के तीन फाटकों को खोला गया।

वहीं, रिंहद डैम के फाटक खुलने के बाद डाउन स्ट्रीम ओबरा डैम में पानी पहुंचने पर जलस्तर 193.24 मीटर की अधिकतम सीमा को पार कर गया। इसके बाद ओबरा डैम के दो फाटक आठ फीट खोलकर पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed