फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Flaws found in khandja construction and pond digging, reprimanded

खड़ंजा निर्माण व तालाब खोदाई में पाई खामियां, लगाई फटकार

Fri, 19 Feb 2021 08:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 08:04 PM IST
विज्ञापन
Flaws found in khandja construction and pond digging, reprimanded
जिगना। मुख्य तकनीकि प्राविधिक परीक्षक लखनऊ ने शुक्रवार को छानबे क्षेत्र के ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर विकास कार्यो को परखा। विकास कार्यो में मिली खामी पर विभागीय अधिकारियों को फटकार लगाते हुए विकास कार्यो को गुणवत्ता के आधार पर पूरा करने को कहा। गोडसर सरपत्ती व विजयपुर पहुंचे मुख्य तकनीकी प्राविधिक परीक्षक एस पी सिंह ने नाली, तालाब व इंटरलॉकिंग खडंजा का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मुख्य तकनीकी प्राविधिक परीक्षक गोडसर सरपत्ती के ढेगुअहा स्थित यादव बस्ती में मनरेगा से हुए 200 मीटर नाली निर्माण कार्य को देखा। नाली में चैम्बर नहीं बनाने पर परीक्षक ने तकनीकि सहायक व सचिव से चैम्बर निर्माण कराने का निर्देश दिया। ग्राम पंचायत विजयपुर में रानी तालाब के भीटे पर मनरेगा से बने 145 मीटर इंटरलॉकिंग खडंजा व तालाब खुदाई कार्य को भी देखा। तालाब की खुदाई ठीक ढंग से न होने व इस्टीमेट सही ढ़ंग से नहीं बनाने पर तकनीकी सहायक को फटकार लगाते हुए चेतावनी दी। मुख्य प्राविधिक परीक्षक ने कहा जो भी कार्य शुरु करें उसे ठीक ढ़ंग से पुरा करें। इंटरलॉकिंग खडंजा के दोनों तरफ ढलान पर कम मिट्टी डालने पर भी आपत्ति जताते हुए मिट्टी डालने का निर्देश दिया। परीक्षक ने स्टाक रजिस्टर व आय व्यय का हिसाब मांगा तो अधिकारी सहित कर्मचारी बगले झांकने लगे। हिदायत दिया कि परियोजना पर जो सामान लगे उसकी प्राप्ति व खर्च अंकन स्टाक रजिस्टर में होना चाहिए। मेन रोड से जहां तक इंटरलॉकिंग खडंजा बिछा है, वहीं अस्पताल के उत्तरी पश्चिमी कोने पर गेट बनवाया कर अस्पताल तक पहुंचाने का निर्देश दिया। इस मौके पर प्रभारी खंड विकास अधिकारी ऋषिमुनि उपाध्याय, डी सी मनरेगा मो नफीस, अवर अभियंता आरईएस सुभाष सिंह, एडीओ सहकारिता अवनीश यादव, प्रमुख प्रतिनिधि त्रिभुवन मौर्य, राजेश कुमार पाल समेत सचिव व तकनीकि सहायक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed