{"_id":"6836090eef3ff8ca70061977","slug":"five-people-including-secretary-and-head-injured-in-bee-attack-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-128989-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: मधुमक्खियों के हमले में सचिव, प्रधान समेत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: मधुमक्खियों के हमले में सचिव, प्रधान समेत पांच घायल
विज्ञापन
म्योरपुर विकास खंड की जोगिंद्रा ग्राम पंचायत के मिनी स्टेडियम के निरीक्षण के समय मधुमक्खियाें के हमले में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए डिबुलगंज अस्पताल ले जाया गया, जहां एक की हालत गंभीर है।
हमले में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सुरेंद्र कुमार, ग्राम प्रधान द्वारिका प्रसाद, तकनीकी सहायक रामभुवन सिंह, अवर अभियंता लघु सिंचाई अवधेश सिंह और बोरिंग टेक्नीशियन अखिलेश सिंह घायल हुए।
सभी लोग मिनी स्टेडियम के रंग पेंट और बचे कामों के पूरा करने के लिए निरीक्षण कर रहे थे। अचानक से मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। ग्राम प्रधान द्वारिका प्रसाद और तकनीकी सहायक रामभुवन गंभीर रूप से जख्मी हुए।
विज्ञापन
सभी को ग्रामीणों की मदद से डिबुलगंज अस्पताल में भर्ती के लिए ले जाया गया। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सभी लोग मिनी स्टेडियम में थे। इस दौरान सभी काम में व्यस्त थे, अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया।