फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Five people filed nominations for the post of president in the trade board elections.

Sonebhadra News: व्यापार मंडल चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए पांच ने किया नामांकन

Sat, 14 Mar 2026 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Five people filed nominations for the post of president in the trade board elections.
रेणुकूट। स्थानीय नगर में व्यापार मंडल चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। शनिवार को चुनाव प्रबंधन समिति से जुड़े पदाधिकारियों ने चुनाव की सूचना एसडीएम निखिल यादव को दी। प्रशासन की ओर से चुनाव को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने का भरोसा दिलाया गया।
विज्ञापन

शनिवार तक व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद के लिए पांच व्यापारियों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। अध्यक्ष पद की दौड़ में सत्येंद्र कुमार यादव, रामकुमार जायसवाल, अलाउद्दीन, बृज किशोर गुप्ता और सैयद अली अंसारी शामिल हैं। चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया भी जारी है। चुनाव प्रबंधन समिति के अनुसार अब तक 400 व्यापारियों ने सदस्यता लेकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा लिया है।
विज्ञापन

आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ने की संभावना है। चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए 11 सदस्यीय चुनाव प्रबंधन समिति का गठन किया गया है। समिति में शिवकुमार सिंह, बिंदु गिरी, अमरेंद्र सिंह, रियासत अली, उमानाथ, रामचंद्र, विजय प्रताप सिंह, यतीश पटेल, राज वर्मा, नागेंद्र जायसवाल और आनंद अग्रहरि को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के सदस्य चुनाव की पूरी प्रक्रिया नामांकन, जांच, मतदान और मतगणना को पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने की जिम्मेदारी निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed