{"_id":"61950ae27fc7006cc070082e","slug":"five-injured-in-head-on-collision-of-two-cars-sonbhadra-news-vns623037181","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कार की आमने-सामने टक्कर में पांच जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो कार की आमने-सामने टक्कर में पांच जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर जवारीडाड़ गांव के समीप बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे दो कार में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस घटना में दोनों कार में बैठे पांच व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
पिपरी थाना क्षेत्र के रेणुकूट निवासी सेवानिवृत्त हिंडाल्को के चिकित्सक डा. केके सिन्हा (65) अपनी पत्नी लक्ष्मी सिन्हा (62) व पुत्री मंजरी सिन्हा (22) के साथ अपनी निजी गाड़ी से रेणुकूट से वाराणसी जा रहे थे। जैसे ही वे चोपन थाना अंतर्गत जवारीड़ाड गांव के समीप पहुंचे, इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही दूसरी कार ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों कार में बैठे सभी पांच लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक डा. केके सिन्हा, लक्ष्मी सिन्हा व मंजरी के साथ ही दूसरी कार में सवार कैमूर बिहार निवासी राजू यादव (23) व बृजेश कुमार (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के कुछ ही देर बाद रास्ते से गुजर रहे दुद्धी विधायक हरीराम चेरो मौके पर पहुंच कर घटना की सूचना हाथीनाला थाना प्रभारी को दी। टक्कर की तेज आवाज सुन कर आसपास के लोग व राहगीर भी जुट गए। घटना की सूचना मिलते ही हाथीनाला व चोपन पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन ले गई। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को वाराणसी ट्रामा सेटर रेफर कर दिया।