फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Five dengue suspects including mother and daughter found

Sonebhadra News: मां-बेटी समेत मिले पांच डेंगू संदिग्ध, सीएचसी में भर्ती

Wed, 27 Sep 2023 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
Five dengue suspects including mother and daughter found
म्योरपुर। स्थानीय सीएचसी अंतर्गत रेणुकूट और पिपरी इलाके में डेंगू के संदिग्ध मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बुधवार को रेणुकूट के पांच संदिग्ध मरीज मिले हैं। इसमें मां-बेटी भी शामिल हैं। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर उन्हें सीएचसी के डेंगू वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है। एलाइजा टेस्ट के लिए सैंपल जिला अस्पताल भेजा गया है। यहां दो संदिग्ध पहले से भर्ती हैं।
विज्ञापन

मच्छरजनित बीमारियाें के लिहाज से यह क्षेत्र हमेशा संवेदनशील रहा है। डेंगू, मलेरिया सहित अन्य वायरल संक्रमण के बड़ी संख्या में लोग शिकार हैं। रेणुकूट के शिवाजी पार्क, चाचा कॉलोनी, लेबर कॉलोनी सहित अन्य इलाकों में लगभग हर घर में वायरल बीमारी का असर है। बुधवार को रेणुकूट निवासी राधिका (37) पत्नी संजय, उनकी बेटी साक्षी (15) के अलावा आशा देवी (25) पत्नी फुलेंद्र कुमार, रीना (40) पत्नी विमल, कनकलता (34) पत्नी राजेश को म्योरपुर सीएचसी के डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया। इसके पूर्व मंगलवार को भी रेणुकूट निवासी संदीप (30) और लौबंद गांव निवासी बीरबल (32) को प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। सभी को मच्छरदानी लगे बेड पर रखा गया है। संबंधित इलाकों में सतर्कता बढ़ाते हुए मरीजों के संपर्क में आए अन्य लोगों की भी जांच कराई जा रही है।डायरिया से एक और बच्ची की तबीयत बिगड़ी
विज्ञापन

चुर्क। क्षेत्र के ग्राम पंचायत अरौली में डायरिया से बच्चे की मौत के बाद बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। गांव में कई लोग बीमार मिले हैं। उसी परिवार की एक अन्य बच्ची को भी डायरिया होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया गया। स्वास्थ्य टीम ने लोगाें को पानी उबालकर पीने और ताजा खाना खाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुर्क चौकी क्षेत्र के अरौली गांव निवासी सराफत अली के तीन वर्षीय पुत्र वसीम की डायरिया से मौत हो गई थी। बड़ा भाई अज्जाम (6) भी जिला अस्पताल में भर्ती है। मौत की खबर के बाद बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। जांच में उसी परिवार के सहादत अली की बेटी अलिसा (05) भी डायरिया से ग्रसित मिली। उसकी स्थिति गंभीर देख टीम ने उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया। डॉक्टरों ने गांव के लोगों को पानी में घोल कर पीने के लिए क्लोरीन की दवा दी। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा। हैंडपंप के पानी का सेवन करने को वह बाध्य हैं। इस दौरान ग्रामीण सलीम, कलीम, आरिफ, समसुद्दीन, सरफुद्दीन, शौकत अली, रिजवान अली, नूर हसन, इम्तियाज, मंगरु पटेल, आशिफ, कलाम अंसारी, सोनू आदि मौजूद रहे।

पूरे परिवार को जद में ले रहा डेंगू
रेणुकूट। डेंगू का प्रकोप इस कदर बढ़ रहा है कि कई घरों में पूरा परिवार ही उसकी जद में आ जा रहा है। नगर के मुर्धवा निवासी उमाशंकर गुप्ता के परिवार में 4 में से 3 सदस्य डेंगू से परेशान रहे। नगर में इलाज के ठीक-ठाक इंतजाम न होने के कारण हुए सभी ने राबर्ट्सगंज स्थित एक निजी क्लीनिक में अपना उपचार कराया। मुर्द्धवा निवासी उमाशंकर गुप्ता अपने घर में पहले डेंगू से पीड़ित हुए। उनके बाद दोनों पुत्र उत्कर्ष और आकाश भी डेंगू की चपेट में आए। घर में सिर्फ एक महिला सदस्य बीमारी से बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed