Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Five centers, including the dental clinic running in front of the CHC, were sealed.

Sonebhadra News: सीएचसी के सामने चल रहे डेंटल क्लीनिक समेत पांच केंद्र सील

Thu, 05 Nov 2026 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Five centers, including the dental clinic running in front of the CHC, were sealed.
म्योरपुर में अवैध संचालन पाए जाने पर क्लीनिक और पैथालॉजी केंद्र को सील करती स्वास्थ्य विभाग की - फोटो : Archive
सोनभद्र/म्योरपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर के सामने बिना पंजीयन संचालित एक डेंटल क्लीनिक और चार पैथोलॉजी केंद्रों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को सील कर दिया। संचालकों को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा गया है। साथ ही चेतावनी दी गई कि बिना पंजीयन दोबारा संचालन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। पंजीयन के नोडल अधिकारी एवं एसीएमओ डॉ. गुलाब शंकर के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम बुधवार को म्योरपुर पहुंची। स्थानीय थाने से पुलिस बल साथ लेकर दोपहर बाद जांच अभियान शुरू किया गया। टीम ने सीएचसी के सामने और आसपास संचालित मेडिकल स्टोर, पैथोलॉजी केंद्रों और क्लीनिकों की जांच की। इस दौरान सिंह पैथोलॉजी, आरके पैथोलॉजी, कुमार पैथोलॉजी और रियल पैथोलॉजी बिना पंजीयन संचालित होते मिले। वहीं, सोनभद्र डेंटल के नाम से चल रहे क्लीनिक का भी पंजीयन नहीं मिला। टीम ने पांचों प्रतिष्ठानों को सील कर दिया। जांच में आसपास संचालित तीन मेडिकल स्टोर के पंजीयन वैध पाए गए। नोडल अधिकारी डॉ. गुलाब शंकर ने बताया कि क्लीनिक और पैथोलॉजी केंद्रों के संचालकों से पंजीयन संबंधी दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई कागजात नहीं दिखा सके। विभागीय रिकॉर्ड से जांच करने पर भी उनका पंजीयन नहीं मिला। सभी संचालकों को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि अन्य क्षेत्रों में भी जांच अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed