{"_id":"61d72ed7b3f1e30af75a7702","slug":"five-booked-for-kidnapping-two-for-forgery-sonbhadra-news-vns63215130","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण में पांच और जालसाजी में दो पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण में पांच और जालसाजी में दो पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोपन के थाना क्षेत्र अंतर्गत एक आटो मोबाइल दुकान के कर्मचारी ने स्कार्पियो सवार पांच लोगों पर अपहरण और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं स्कार्पियो सवार की ओर से भी कर्मचारी के विरुद्ध धोखाधड़ी कर ट्रक बेचने और झूठे मुकदमे में फंसाने की तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है।
ट्रक मालिक शिबली खान ने चोपन थाने में तहरीर देकर बताया कि 21 नवबंर 2018 को उसका ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उसने ट्रक को एजेंसी में खड़ा कर दिया। जब भी ट्रक के बारे में पूछताछ करता तो एजेंसी कर्मी टाल मटोल करते रहते। रविवार को ट्रक लेने पहुंचा तो यश आटोमोबाइल के कर्मचारी पंकज कुमार तिवारी निवासी ग्राम पतरिहा कला नगर उटारी और प्रबंधक उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगे। आरोप लगाया कि एजेंसी कर्मियों ने ट्रक बेचकर पैसा हड़प लिया है। इस मामले में पुलिस ने एजेंसी कर्मी पंकज तिवारी और प्रबंधक के खिलाफ केस दर्ज किया है। उधर, यश ऑटोमोबाइल के कर्मचारी पंकज तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने शिबली खान निवासी राबर्ट्सगंज, रोहित अग्रवाल निवासी पन्नूगंज, पीयूष जायसवाल निवासी मुर्धवा मोड़ रेणुकूट, नजीमुल्ला खान उर्फ राजू खान निवासी चपकी थाना बभनी, अरविंद सिंह निवासी विवेकानंद कालोनी थाना पिपरी के विरुद्ध केस दर्ज किया है। आरोप है कि शिबली खान ने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया और मारपीट की। चोपन इंस्पेक्टर केके सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।