फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   First they locked the rooms and then committed a robbery

Sonbhadra : पहले कमरों में कुंडी लगाई फिर किया चोरी का तांडव, लाखों रुपये नकदी-जेवर लेकर फरार

Wed, 05 Feb 2025 06:14 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 05 Feb 2025 06:14 PM IST
सार

चोरी की घटनाएं आपने बहुत सी सुनी होंगी लेकिन रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित बाजूतारा में बेखौफ चोर पहले घर में दाखिल हुए और घर में सो रहे लोगों को कुंडी लगाकर बंद किया उसके बाद घर में चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है।
 

विज्ञापन
First they locked the rooms and then committed a robbery
चोरी के बाद घर में बिखरा सामान - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बाजूतारा में मंगलवार की रात चोरों ने एक घर में घुसकर नकदी-जेवरात उठा ले गए। घर में सो रहे सदस्यों के कमरे पर बाहर से कुंडी लगाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की।

विज्ञापन


गृहस्वामी नागेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी तब हुई जब वह रात में शौच के लिए उठे, लेकिन उनके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद मिला। अपने बड़े भाई को फोन किया, तो उनका कमरा भी बाहर से बंद था। घर के सभी सदस्यों के कमरे बाहर से बंद पाए गए, जिससे चोरों के घर में घुसने की आशंका हुई।
विज्ञापन


नागेंद्र सिंह ने तुरंत पड़ोस में रह रहे चचेरे भाई को सूचना दी। जब वह बाहर निकले तो घर के पीछे का दरवाजा खुला था। नागेंद्र सिंह के अनुसार चोर करीब 20 लाख से अधिक के गहने और दो लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना तत्काल 112 नंबर पर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




सुबह कोतवाल सत्येंद्र कुमार राय ने भी पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए चोरों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल ने बताया कि चोरों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed