फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   First made unconscious, then cut off hands and legs and threw them on the railway track

Sonebhadra News: पहले किया बेहोश, फिर हाथ-पैर काट रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था

Sun, 24 Sep 2023 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
First made unconscious, then cut off hands and legs and threw them on the railway track
विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरुखाड़ गांव में 13 सितंबर को रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश मिलने की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने झारखंड निवासी दंपती को गिरफ्तार किया है। छेड़खानी से तंग आकर उन्होंने युवक की हत्या की बात स्वीकार की। हत्या से पहले दोनों ने युवक को नींद की गोली खिलाकर बेहोश कर दिया था। फिर टंगारी व चाकू से दोनों हाथ-पैर काटकर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था। पुलिस ने दोनों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन




गत 13 सितंबर की रात जोरूखाड गांव में रेलवे ट्रैक पर एक युवक की क्षत-विक्षत लाश मिली थी। उसके दोनों हाथ-पैर कटे हुए थे। काफी प्रयास के बाद युवक की पहचान सीमावर्ती झारखंड के नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के कधवान गांव निवासी इरशाद आलम के रूप में हुई। पिता मुर्तजा हुसैन ने 22 सितंबर को थाने में प्रार्थना पत्र देकर बेटे की हत्या का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


मामले का खुलासे में जुटे थाना प्रभारी श्याम बिहारी ने परिजनाें से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर युवक के गांव के ही जाकिर अंसारी व उसकी पत्नी साइमा अंसारी को विंढमगंज थाना क्षेत्र के देवड़ी गांव से हिरासत में लेकर पूछताछ की। एसओ ने बताया कि पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जाकिर अंसारी ने पुलिस को बताया कि इरशाद आलम उसकी पत्नी के साथ छेड़खानी करता था, जिससे वह आजिज हो गए थे। पति-पत्नी ने उसका विरोध किया तो वह उन्हें जान से मारने की भी धमकी देने लगा था। उन्होंने नगर ऊंटारी थाने में प्रार्थना पत्र भी दिया, लेकिन कार्रवाई में देरी के चलते पति-पत्नी अपना गांव छोड़कर ससुराल देवड़ी में रहने आ गए थे।

यहां आने के बाद भी इरशाद ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। ऐसे में उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई गई। 12-13 सितंबर की रात उसे बुलाकर खाने में नींद की गोली मिलाकर खिलाया गया। उसके बेहोश होने पर दो टंगारी व एक चाकू से उसके दोनों पैर और दोनों हाथ काटकर एक बोरे में भरकर बाइक से छह किमी दूर जोरूखाड़ ग्राम पंचायत में रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया, ताकि हत्या काे दुर्घटना समझा जा सके।




एसओ ने बताया कि दंपती को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वालों में थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी, कांस्टेबल अभिषेक त्रिपाठी, आलोक मिश्रा व महिला कांस्टेबल ममता यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed