{"_id":"68d042d8d16b55043100163f","slug":"first-knee-transplant-in-medical-college-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-134722-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: मेडिकल कॉलेज में पहली बार घुटने का प्रत्यारोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: मेडिकल कॉलेज में पहली बार घुटने का प्रत्यारोपण
विज्ञापन
ओबरा निवासी सर्वरी। संवाद
सोनभद्र। छह साल से दर्द से परेशान एक महिला के घुटने का प्रत्यारोपण मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने सफलता पूर्वक किया। महिला को तीन सितंबर को अस्पताल में भर्ती किया गया था। आपरेशन के बाद महिला ने चलना-फिरना शुरू कर दिया है। मेडिकल कॉलेज घुटना प्रत्यारोपण का यह पहला मामला था।
मेडिकल कॉलेज में अगस्त में पहुंची ओबरा निवासी सर्वरी बानो (50) पिछले छह वर्षों से दोनों घुटनों में दर्द से परेशान थी। सर्वरी के परिवार के सदस्य सहजाद अली ने बताया कि उन्होंने बड़े शहरों में शल्य चिकित्सा के लिए पराशर्म लिया तो डेढ़ से ढाई लाख तक की फीस मांगी गई। आर्थिक कारणों से वह ऑपरेशन नहीं करा सके। इसके बाद उन्होंने मेडिकल कॉलेज लोढ़ी के हड्डी रोग विभाग में सह आचार्य डाॅ. अवनीश साह से संपर्क किया तो उन्होंने ऑपरेशन कराने की सलाह दी।
बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। इसके बाद तीन सितंबर को सर्वरी को अस्पताल में भर्ती किया गया। डाॅ. अवनीश ने बताया कि मरीज के लंबे समय से घुटने खराब होने के कारण हड्डी में स्ट्रेस फैक्चर हो गया था। विशेष पद्धति से करीब ढाई घंटे तक ऑपरेशन कर घुटना प्रत्यारोपित किया गया। अब सर्वरी बानो पूरी तरह से ठीक हैं। उन्होंने चलना-फिरना शुरू कर दिया है। प्रधानाचार्य डाॅ. सुरेश सिंह ने डॉक्टरों की टीम को बधाई दी है। संवाद