फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   First he banged his head on a stone, then took his wife's life by strangulating her throat.

Sonebhadra News: पहले पत्थर पर सिर पटका, फिर गला दबाकर ली थी पत्नी की जान

Fri, 24 Jan 2025 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
First he banged his head on a stone, then took his wife's life by strangulating her throat.
कोन। कोन थाना क्षेत्र के पड़रक्ष गांव के जंगल में 18 जनवरी को बरामद महिला के शव के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पति ने फोन कर विवाहिता को घर से बुलाया था। फिर जंगल में ले जाकर दो दोस्तों के साथ मिलकर उसकी नृशंस तरीके से हत्या कर दी थी। पहले पत्थर पर सिर पटका, फिर गला दबा दिया। पुलिस ने घटना में शामिल समेत तीनों आरोपियों को हर्रा गांव के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में एएसपी कालू सिंह ने मीडिया को बताया कि 18 जनवरी को पड़रक्ष के जंगल में महिला का शव मिला था। तीन दिन बाद 21 जनवरी को उसकी पहचान झारखंड के गढ़वा जिले के बजरमरवा गांव निवासी निहोरा राम ने अपनी बेटी अनूपा कुमारी (20) के रूप में की। अपने दामाद राजू रंजन पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की। अनूपा और उसके पति राजू रंजन के फोन कॉल की डिटेल खंगालते हुए घटना में राजू उसके दोस्त कोन के बहुअरा निवासी दीपक कुमार शर्मा और पीयूष शर्मा की संलिप्तता सामने आई। शुक्रवार को तीनों को हर्रा गांव के पास से प्रभारी निरीक्षक गोपालजी गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया। पूछताछ में राजू रंजन ने बताया कि शादी के बाद से ही पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया था। इस कारण उसने अनूपा को मायके भेज दिया। वहां जाने के बाद उसे बिना बताए वह आर्केस्ट्रा में जाने लगी थी, इससे नाराज होकर उसने हत्या की साजिश रची। आठ जनवरी को उसे घर से बुलाया और फिर लिफ्ट लेकर पड़रक्ष पहुंचा। दीपक और पीयूष भी वहां आ गए। तीनों ने मिलकर अनूपा की हत्या की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed