{"_id":"623fe21694ba8021b972fdc6","slug":"firing-in-sonbhadra-in-midnight-miscreants-sitting-in-ambush-shot-man-admitted-to-hospital","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में आधी रात वारदात: घात लगाकर बैठे बदमाशों ने एक व्यक्ति को मारी गोली , अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में आधी रात वारदात: घात लगाकर बैठे बदमाशों ने एक व्यक्ति को मारी गोली , अस्पताल में भर्ती
Sun, 27 Mar 2022 09:33 AM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 27 Mar 2022 09:33 AM IST
सार
सोनभद्र के कजीयारी गांव में अज्ञात बदमाशों ने शनिवार रात एक बजे नंदू पुत्र चुलई को गोली मारकर घायल कर दिया। वारदात को तब अंजाम दिया गया जब नंदू बाथरूम के लिए घर से बाहर निकला।
विज्ञापन
गोली लगने से घायल नंदू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र के मांची थाना क्षेत्र के एक गांव में देर बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। गोली लगने से घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार मांची थाना क्षेत्र के कजीयारी गांव में अज्ञात बदमाशों ने शनिवार रात एक बजे नंदू पुत्र चुलई को गोली मारकर घायल कर दिया। वारदात को तब अंजाम दिया गया जब नंदू बाथरूम के लिए घर से बाहर निकला।
विज्ञापन
बदमाशों ने लाइट काट कर तीन राउंड गोलियां चलाई। एक गोली नंदू के हाथ में लगी, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर घर के लोग और आसपास के लोगों की नींद खुल गई। अनहोनी की आशंका में शोर मचाने के साथ ही घर के बाह दौड़ पड़े। यह देख हमलावर फरार हो गये।
विज्ञापन
इसके बाद नंदू के परिजनों घटना की सूचना पुलिस को देने के साथ ही एंबुलेंस को दी। रात में ही ग्रामीणों की मदद से पुलिस एंबुलेंस से घायल को सीएचसी ले गई। प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सदर सीओ आशीष मिश्रा का कहना है कि गोली चलाने वालों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन