{"_id":"579cef364f1c1bdd4121e38f","slug":"fired-the-effigy-of-nasimudin","type":"story","status":"publish","title_hn":"नसीमुद्दीन का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नसीमुद्दीन का फूंका पुतला
ब्यूररो,अमर उजाला/सोनभद्र
Updated Sat, 30 Jul 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
रेणुसागर में शनिवार को नसीमुद्दीन सिद्दीकी का पुतला फूंकते भाजपा कार्यकर्ता। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी की रेणुसागर इकाई ने सेक्टर अध्यक्ष अनिल प्रधान की अध्यक्षता में बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी का पुतला फूंका और शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। दयाशंकर की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए इसे राजनीति से प्रेरित बताया। कहा कि जनता 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा-बसपा दोनों को इसका जवाब देकर रहेगी।
मुख्य अतिथि रूद्रदेव दुबे, वरिष्ठ भाजपा नेता केसी जैन ने कहा कि दयाशंकर और उनकी पत्नी स्वाति के खिलाफ प्रशासन ने एकपक्षीय कार्रवाई की है। इसे किसी भी रूप में जायज नहीं ठहराया जा सकता। बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि जब तक उसकी गिरफ़्तारी नहीं हो जाती, तब तक भाजपा का विरोध जारी रहेगा। भाजपा श्रम प्रकोष्ठ काशी प्रांत के पूर्व सह संयोजक विनोद शुक्ला ने कहा कि नसीमुद्दीन के बयान की जितनी निंदा की जाए कम है।
उन्होंने इसके लिए सीधे बसपा सुप्रीमो मायावती को कसूरवार ठहराते हुए कहा कि वह अपने मामले को महिला की अस्मिता से जोड़ती हैं लेकिन दूसरे की इज्जत उन्हें नहीं दिखती। अजीत सिंह कंग, चंद्रमोहन उपाध्याय, संजय तिवारी, अभिषेक विश्वकर्मा, कृष्णा सिंह, मनोज शर्मा आदि ने भी नसीमुद्दीन के गिरफ्तारी की मांग की। कहा कि अगर गिरफ्तारी नहीं हुई तो पार्टीजन आंदोलन तेज करेंगे। इस मौके पर मंडल मोदी, प्रेम यादव, नितेश चौहान, बबलू जायसवाल, प्रमोद सिंह, विनय दुबेख् शेषनाथ सिंह, धीरज उपाध्याय, विनय दुबे, रोशन गुप्ता, लाले सिंह आदि मौजूद रहे।