{"_id":"671beeccefbc5219580701a4","slug":"firecrackers-recovered-from-the-house-sonbhadra-news-c-194-1-son1003-119689-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: मकान से बरामद हुए पटाखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: मकान से बरामद हुए पटाखे
विज्ञापन
अनपरा। रेणुसागर चौकी क्षेत्र स्थित एक मकान से पुलिस ने दस बोरी व सात पेटी में भरे पटाखे बरामद किए। इन्हें अवैध रूप से रखा गया था। पटाखे जब्त कर पुलिस छानबीन में जुट गई है। इससे पहले रॉबर्ट्सगंज कस्बे में भी आबादी के बीच रखे सात लाख के पटाखे पकड़े गए थे।
पुलिस के उच्चाधिकारियों को अवैध रूप से पटाखा भंडारण की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस टीम ने पूर्व परासी के राधाकृष्ण मंदिर के समीप एक मकान में दबिश दी। मकान के अंदर से पटाखे की खेप बरामद हुई। इसे दीपावली पर बिक्री के लिए रखा गया था। दुकानदार पुलिस को भंडारण से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा सका। पुलिस ने 15 से अधिक पेटियों और बोरे में रखे पटाखे जब्त कर लिए। थाने लाकर छानबीन शुरू कर दी है। व्यापारी का कहना है कि दीपावली पर दुकान लगाने के लिए पटाखे मंगाए गए थे। लाइसेंस के लिए आवेदन किया गया है, लेकिन अभी तक नहीं मिल पाया है। मकान में पटाखे मिलने से आसपास के लोग डरे हैं। सीओ पिपरी अमित कुमार ने बताया कि रेणुसागर चौकी क्षेत्र के त्रिलोक चंद्र सिंगला के यहां से दस बोरी व सात बड़ी पेटी में पटाखे का अवैध भंडारण पकड़ा गया है। कुल पांच लाख का पटाखा बरामद हुआ है। इस मामले में केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश
दुद्धी। दीपावली के पर्व को देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है। शुक्रवार को एसडीएम निखिल यादव और सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने कस्बे में पटाखों की दुकानों का निरीक्षण किया। दुकानदारों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। कहा कि पटाखा की दुकानें एक-दूसरे से कम से कम तीन मीटर दूर हों। आमने-सामने न रहें। प्रकाश के लिए तेल के लैंप, गैस लैंप और खुली बत्ती का प्रयोग प्रतिबंधित है। अग्निशमन यंत्र होना चाहिए। संवाद