फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fire started from the stove, old woman sleeping on the cot was burnt alive, second incident in three days

Sonebhadra News: अंगीठी से लगी आग, चारपाई पर सो रही वृद्धा जिंदा जली, तीन दिन में दूसरी घटना

Fri, 19 Dec 2025 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Fire started from the stove, old woman sleeping on the cot was burnt alive, second incident in three days
राजकुंवर। -- फाइल फोटो
बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के चकचपकी कारीडांड गांव में बुधवार की रात सोते समय राजकुंवर (70) की जिंदा जलकर मौत हाे गई। ठंड से बचने के लिए चारपाई के पास वृद्धा अंगीठी जलाकर सो रही थी। रात में अंगीठी की चिंगारी से आग लग गई। गहरी नींद में सोई वृद्धा को बचाने जब तक परिवार के लोग पहुंचे, तब तक उसकी जान जा चुकी थी। तीन दिन के अंदर अंगीठी से लगी आग में जिंदा जलने की यह दूसरी घटना है।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक वृद्धा राजकुंवर दो दिन पहले ही लकवा की चपेट में आ गई थी। वह घर के अंदर चारपाई पर पुआल और उसके ऊपर बिस्तर डालकर सो रही थी। चारपाई के बगल में अंगीठी भी जल रही थी। रात में न जाने कब आग बिस्तर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। वृद्धा चारपाई पर जिंदा जल गई। घर के अन्य सदस्य और पति जद्दू दूसरे कमरे में सो रहे थे।
विज्ञापन

पति का कुछ दिन पहले गिर जाने से कुल्हा टूट गया है, वह उठ नहीं पा रहे थे। धुंआ देखकर परिवार के लोग कमरे में भागकर गए तो आग देखकर सन्न रह गए। परिवार के सभी सदस्य आग बुझाने लगे, जब तक आग बुझी तब तक वृद्धा जल चुकी थी। राजकुंवारी के तीन पुत्र हैं। दो लड़के घर पर ही थे, जो दूसरे कमरे में सो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा लड़का चेन्नई में काम करता है। बृहस्पतिवार की सुबह घटना की सूचना बभनी पुलिस को मिली। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया। बताया कि चारपाई पर सोते समय आग लगने से वृद्धा की मौत हुई है। छानबीन की जा रही है।
---
पनारी गांव में वृद्ध की जलने से हुई थी मौत
चोपन थाना क्षेत्र के पनारी गांव के टोला चैना में बीते सोमवार की रात चारपाई पर सोते समय अंगीठी से आग लगने से बलिराम (70) की मौत हो गई थी। पत्नी बबनी देवी व पुत्र मुरारी के मुताबिक रात में वह दूसरे कमरे में सो रहे थे। रात में अंगीठी से आग लगने से उनकी मौत हो गई थी। ठंड बढ़ने के साथ ही इस तरह की घटनाएं बढ़ गई है।
---
पहले भी हो चकी हैं ऐसी घटनाएं.
केस एक: रूम हीटर में करंट से गई थी जान
शाहगंज थाना क्षेत्र के मसोई गांव में पिछले वर्ष 24 दिसंबर को रूम हीटर के संपर्क में आने से विनोद मौर्या (52) की मौत हो गई थी। सोते समय उसका पैर हीटर से छू गया जिसके बाद पैरों में पहुंचे करंट ने जान ले ली।

---
केस दो::
चूल्हे की चिंगारी से महिला की हुई थी मौत
वर्ष 2021 के दिसंबर में बीजपुर थाना क्षेत्र के सिरसोती गांव के महुआबारी टोले में चूल्हे की चिंगारी से कच्चे घर में आग लग गई, जिसमें घर मालकिन सुघरी देवी (40) की जल कर मौत हो गई थी। बीमार सुघरी ठंड से बचने के लिए घर में बने चूल्हे के पास रखी चारपाई पर लेटी हुई थी, तभी चूल्हे की चिंगारी ने आग लग गई थी। बीमार होने के कारण वह चारपाई से उठ नहीं पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed