फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fire started due to short circuit, household items burnt

Sonebhadra News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, घर गृहस्थी का सामान जला

Sun, 03 Nov 2024 10:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Fire started due to short circuit, household items burnt
कोतवाली क्षेत्र के विसुंधरी गांव में शनिवार शाम को खपरैल के घर में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से घर में रखा गृहस्थी के सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। आलमारी में रखे नकदी रुपये भी जल गए। घर से धुआं निकलते देख आसपास के परिजन मौके पर पहुंचे। पंपिंग सेट की मदद से दो घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

विसुंधरी गांव की रहने वाली आरती मौर्या और उसके पति विनोद मेहनत मजदूरी और सब्जी की खेती कर परिवार का गुजर बसर करते हैं। घटना के समय आरती और विनोद घर से कुछ दूरी पर टमाटर और मिर्च के खेत में काम कर रहे थे। दोनों ने जब घर में आग लगा देखा तो वे सन्न रह गए। घर आने पर जब अपनी आंखों के सामने पूरी गृहस्थी जलकर नष्ट होते देखा तो दोनों रोने बिलखने लगे।
विज्ञापन

आरती मौर्या ने बताया कि बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण कूलर, फ्रिज, पंखा, आलमारी, बेड, बक्सा और खाने की सामग्री, कपड़े, राशन, आभूषण आदि सामान जलकर नष्ट हो गए। पीड़िता ने बताया कि आग लगने से करीब तीन लाख रुपये की क्षति हुई है। राजस्व विभाग और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है। प्रशासन से पीड़ित ने उचित मुआवजा दिलाने के साथ ही परिजनों के रहने के लिए पक्का आवास दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed