फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fire Safety Week concludes at CISF Anpara

Sonebhadra News: सीआईएसएफ अनपरा में अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह का हुआ समापन

Sun, 21 Apr 2024 03:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Fire Safety Week concludes at CISF Anpara
अनपरा। केंद्रीय औद्यौगिक सुरक्षा बल की अनपरा इकाई की ओर से चलाए जा रहे अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह का शनिवार को समापन हुआ। इस दौरान प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


समारोह में अग्निशमन कर्मियों ने विभिन्न प्रकार की आग को त्वरित व प्रभावी ढंग से काबू पाने के तरीके, दुर्घटना के दौरान फंसे लोगों को सुरक्षित बचाने के रेस्क्यू आपरेशन का सजीव प्रदर्शन किया। अग्निशमन सप्ताह के दौरान परियोजना के आवासीय परिसर स्थित विद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रत्येक प्रतियोगिता के तीन विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर अनपरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक आरसी श्रीवास्तव, शक्ति पूंज महिला मंडल की अध्यक्षा मीनाक्षी श्रीवास्तव, बीटीपीएस के महाप्रबंधक जेपी कटियार, डीटीपीएस के महाप्रबंधक आरके अग्रवाल, उप कमांडेंट अग्नि राजेश कुमार शर्मा, सुनीता शर्मा, सहायक कमांडेंट कुलवंत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed