फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fire in truck on Renukut-Anpara road: Four vehicles collided with each other driver saved his life by jumping

रेणुकूट-अनपरा मार्ग पर ट्रक में आग: आपस में टकराए चार वाहन, चालक ने कूदकर बचाई जान

Sat, 23 Nov 2024 12:46 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 23 Nov 2024 12:46 PM IST
सार

सोनभद्र में आपस में चार वाहन टकरा गए और एक ट्रक के केबिन में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। चालक ने वाहन से कूदकर जान बचाई और मौके पर ट्रकों की लंबी कतार लग गई।
 

विज्ञापन
Fire in truck on Renukut-Anpara road: Four vehicles collided with each other driver saved his life by jumping
ट्रकों की टक्कर के बाद लगी आग - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रेणुकूट पिपरी थाना क्षेत्र के रेणुकूट-शक्तिनगर मार्ग पर वन देवी मंदिर के पास फिर बड़ा हादसा हुआ। शनिवार की सुबह चार वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। एक ट्रक के केबिन में आग लग गई। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। काफी देर तक हाईवे पर आवागमन भी बाधित रहा। 

विज्ञापन


पिपरी थाने के प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार की भोर में अनपरा की ओर से आ रही कोयला लदी एक ट्रक की रेणुकूट की ओर से जा रही खाली ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में कोयला लदी ट्रक पलट गई।
विज्ञापन


इसके कुछ देर बाद अनपरा की ओर से ही आ रही कोयला लदी एक अन्य ट्रक और रेणुकूट से जा रही एक बोलेरो में भी टक्कर हो गया। टक्कर के बाद बोलेरो का चालक अपना वाहन लेकर फरार हो गया। कोयला लदी ट्रक के इंजन में आग लग गई और वह जलने लगी। ट्रक चालक ने वाहन कूद कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल हिंडाल्को के फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया। फायर ब्रिगेड ने ट्रक के इंजन में लगी आग को बुझाया। आग से ट्रक का सिर्फ केबिन जल सका। उस पर लदा कोयला बच गया। पुलिस की तत्परता से बड़ी जनहानि भी नहीं हुई।




पुलिस ने क्रेन बुलाकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन को एक तरफ हटाया, जिससे आवागमन भी सुचारू रूप से बहाल हो सका। पिपरी एसओ विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि सड़क पर पलटे वाहनों को हटवाकर आवागमन बहाल करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed