फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fire in house due to short circuit, loss of thousands

शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, हजारों की क्षति

Mon, 25 May 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Fire in house due to short circuit, loss of thousands
रामगढ़। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रतहरा गांव में रविवार की रात शार्ट सर्किट से घर में आग लग गई। आग लगने से घर गृहस्थी व अन्य सामान जलकर खाक गया। ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझी। आगलगी की घटना से हजारों की क्षति हुई है।
विज्ञापन

रतहरा गांव निवासी कैलाश पुत्र मक्खन रात में भोजन करने के बाद रात लगभग 11 बजे छत पर सोने चला गया। परिवार के अन्य सदस्य भी रात में उमस की वजह से छत पर सोने चले गए। रात में किसी समय शार्ट सर्किट की वजह से घर में आग लग गई। घर से आग की लपटें उठता देख आस-पास के लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर घरवाले जग गए। सबसे पहले लाइनमैन को फोन करके बिजली की सप्लाई बंद कराई गई। इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से घरवाले आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद लगभग एक घंटे बाद आग बुझाई जा सकी। कैलाश के मुताबिक घर में आग लगने से बाइक, पंप सेट, 40 कुंतल प्याज और घर गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। इससे हजारों का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने क्षेत्रीय लेखपाल से मौका मुआयना कर क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed