फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fire brigade will be established in Duddhi tehsil area

दुद्धी तहसील क्षेत्र में होगी फायर ब्रिगेड की स्थापना

Sat, 24 Apr 2021 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Fire brigade will be established in Duddhi tehsil area
सोनभद्र। दुद्धी तहसील क्षेत्र में फायर ब्रिगेड की स्थापना होगी। इसके लिए शासन स्तर से पहल तेज कर दी गई है। अपर पुलिस महानिदेशक अग्निशमन मुख्यालय लखनऊ ने डीएम को पत्र दुद्धी क्षेत्र में दमकल की स्थापना के लिए भूमि उपलबध कराने को भेजा है।
विज्ञापन

जिले में अग्निश्मन विभाग के पास पांच वाटर वेंडर, एक वाटर मिस्ड, दो रेस्क्यू वाहन है। जिसके सापेक्ष महज तीन चालक है। एक अग्निश्मन कार्यालय चोपन, एक घोरावल और एक दीक्षा विद्यालय उरमौरा मे तैनात है। इनके अलावा 18 फायरमैन है। जिसमे से दो गंभीर बीमारी से पीड़ित है और चार कुशीनगर एअरपोर्ट पर तैनात है। इस नाते अभी तक दुद्धी तहसील क्षेत्र में दमकल वाहन नहीं है। आग लगने पर चोपन या क्षेत्र के निजी कंपनी की दमकल जाती है। समस्या को देखते हुए शासन स्तर से दुद्धी क्षेत्र में फायर स्टेशन खोलने की पहल तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

इस संबध में विजय प्रकाश अपर पुलिस महानिदेशक अग्निश्मन सेवा मुख्यालय लखनऊ ने डीएम को पत्र भेजा है। पत्र में लिखा है कि प्रदेश की सभी तहसीलों पर अग्निशमन केद्रों की स्थापना किये जाने की कार्यवाही के अनुपालन में सोनभद्र जिले के तहसील दुद्धी में भूमि आवंटन, कब्जा पत्र, खसरा, खतौनी की नकल, साइट सेलेक्शन कमेटी की आख्या प्राथमिकता के आधार पर इस मुख्यालय को उपलब्ध कराया जाए। लेकिन तहसील दुद्धी में 4148 वर्गमीटर नि:शुल्क भूमि उपलब्ध न कराये जाने के कारण अग्निशमन केंद्र की स्थापना किया जाना संभव नहीं हो पा रहा है। पुन: तहसील दुद्धी पर अग्निशमन केन्द्र की स्थापना करने के लिए नि:शुल्क, किन्तु उपयुक्त भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए, भूमि आवंटन/कब्जा पत्र, खसरा खतौनी की नकल, साइट सेलेक्शन कमेटी की आख्या प्राथमिकता के आधार पर तत्काल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। ताकि अग्निशमन केन्द्रों की स्थापना की कार्यवाही की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed