फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   FIR will be filed for pending payment of Janani Suraksha Yojana

जननी सुरक्षा योजना का भुगतान लंबित रखने पर दर्ज होगी प्राथमिकी

Wed, 21 Oct 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
FIR will be filed for pending payment of Janani Suraksha Yojana
सोनभद्र। जिलाधिकारी एस राजलिंगम की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना की धनराशि एक सप्ताह तक लंबित रखने पर संबंधित अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की हिदायत दी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को अच्छा कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करने तथा खराब काम करने वालों की जवाबदेही तय करने के निर्देश भी दिए। कहा कि जननी सुरक्षा योजना के भुगतान में देर करने वालों की जिम्मेदारी तय करने के लिए सीडीओ संबंधित ब्लाकों के बीडीओ के माध्यम से क्रास चेकिंग कराएं और अनावश्यक रूप से एक सप्ताह से अधिक समय तक जननी सुरक्षा योजना का भुगतान लंबित रखने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराएं। कोविड-19 के संक्रमण से बचने के सभी उपायों का पालन करते हुए जन स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर तरीके से नागरिकों को मुहैया करायें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सरकार की तरफ से संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ जिले स्तर से लेकर गांव/मजरे स्तर तक पहुंचाने की हिदायत दी। कहाकि नीति आयोग के पैरामीटर को ध्यान में रखकर बेहतर जन स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करायी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि दवाओं पर्याप्त भण्डार रखने के साथ ही अन्य सभी स्वास्थ्य सेवाएं मानक के अनुरूप पात्र लोगों तक पहुंचायी जाएं। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को नोडल अधिकारियों पर पैनी नजर रखने को कहा। साथ ही निर्देश दिया कि जरूरत के मुताबिक लापरवाह नोडल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी करें। उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर उनके स्तर से उच्चाधिकारियोें को भी लापरवाह नोडल अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्रावली प्रस्तुत करें। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को स्वास्थ्य विभाग की योजना की बिन्दुवार दायित्व निर्धारित करने के निर्देश दिए। कहा कि मुख्य चिकित्साधिकारी सम्बन्धित उप मुख्य चिकित्साधिकारियों, प्रभारी चिकित्साधिकारियों के दायित्वों को तय करते हुए बेहतर कार्य करने वाले अफसरों को प्रोत्साहित करें। साथ ही खराब काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी करें। बैठक में प्रधान मंत्री मातृत्व वन्दना योजना, आयुष्मान भारत, जननी सुरक्षा योजना, परिवार नियोजन, नियमित टीटकाकरण, एचएमआईएस, आरकेएसके, 102 व 108 एंबुलेंस सेवा, राष्ट्रीय कार्यक्रम, कम्युनिटी प्रोसेस आदि कार्यक्रमों की समीक्षा की।
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ डॉ अमित पाल शर्मा,सीएमओ डा. एसके उपाध्याय, सीएमएस डॉ पीबी गौतम, प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के प्रभारी चिकित्साधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed