फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   FIR registered against 43 people, including three named individuals.

Sonebhadra News: तीन नामजद समेत 43 पर प्राथमिकी

Sun, 13 Sep 2026 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against 43 people, including three named individuals.
बिजली गिरने से किशोर की मौत के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा में उपद्रव के मामले में पुलिस ने तीन नामजद और 40 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। उन पर कार्यालय में घुसकर तोडफोड़, स्वास्थ्यकर्मियों से गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

चिकित्साधिकारी डॉ.अंकित राज सिंह ने 12 सितंबर को थाना पन्नूगंज में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 11 सितंबर को वह अन्य चिकित्सकों एवं कर्मियों के साथ स्वास्थ्य केंद्र में कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक कुछ लोग पहुंचे और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ गाली-गलौज व मारपीट करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। अस्पताल में रखी दवाइयों और उपकरणों को इधर-उधर फेंक दिया गया। इसके अलावा मेडिकोलीगल रजिस्टर समेत अन्य सरकारी कागजात फाड़कर फेंक दिए गए। इससे राजकीय कार्य में बाधा उत्पन्न हुई। चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने दोबारा अस्पताल में इसी तरह की घटना करने और अस्पताल को चलने नहीं देने की धमकी दी। पन्नूगंज पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं में रामसूरत, मंजय, चंद्रभान और 40 अज्ञात महिला-पुरुषों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

चिकित्साधिकारी की तहरीर के आधार पर तीन नामजद और 40 महिला-पुरुष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। - श्रीनिवास पांडेय, प्रभारी निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed