फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fines will open defecation

खुले में शौच पर लगेगा जुर्माना

Thu, 17 Nov 2016 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Thu, 17 Nov 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले में धान की कटाई चल रही है। बड़े किसान बाहर से श्रमिकों को लाकर धान की कटाई करा रहे हैं। किसान श्रमिकों के लिए शौचालय की व्यवस्था नहीं किए हैं। ऐसे में श्रमिक खुले में शौच कर रहे हैं। डीएम ने सभी बीडीओ को श्रमिकों को शौचालय का प्रबंध न कराने वाले किसानों को चिन्हित कर से उनसे प्रति श्रमिक पांच सौ रुपये जुर्माना वसूलने और केस दर्ज कराने का निदेश दिया है।

जिले से सटे झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश से धान की कटाई के लिए श्रमिक यहां आते हैं। चूंकि जिले में ओडीएफ अभियान चल रहा है। ऐसे में जगह जगह शैच करने से कई गांवों में सड़क के दोनों तरफ गदंगी होने लगी है। ओडीएफ निगरानी समिति के सदस्य या ग्राम प्रधान श्रमिकों को खुले में शौच करने से मना कर रहे हैं तो संबंधित किसान उनसे विवाद करने पर उतारू हो जा रहे हैं। डीएम सीबी सिंह ने कहा कि गांवों को खुले में शौच मुक्त करने के लिए अभियान चलाया जा रहा हैै। आठों ब्लॉक के बीडीओ को श्रमिकों को शौचालस की व्यवस्था न कराने वाले किसानों को चिन्हित कर उनसे प्रत्येक श्रमिक के हिसाब से पांच-पांच सौ रुपये जुर्माना वसूलने के साथ ही थानों में केस दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है। खुले में शौैच मुक्त अभियान को सफल बनाने में व्यवधान उत्पन्न करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed