{"_id":"675099eb8b78d89c860aa740","slug":"fine-of-rs-220-lakh-on-four-vehicles-loaded-with-overloaded-ash-sonbhadra-news-c-194-1-son1003-121257-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: ओवरलोड राख लदे चार वाहनों पर 2.20 लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: ओवरलोड राख लदे चार वाहनों पर 2.20 लाख का जुर्माना
विज्ञापन
जाम और दुर्घटना का कारण बने ओवरलोड वाहनों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मंगलवार को सीओ पिपरी ने चार ओवरलोड वाहनों पर 2.20 लाख का जुर्माना लगाकर सीज कर दिया है।
औड़ी से हाथीनाला तक लगने वाला जाम पुलिस की परेशानी का सबब बन गया है। पुलिस का ज्यादातर समय हाईवे से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाने और जाम खोलवाने में ही समाप्त हो जा रहा है।
इसके बावजूद लोगों को जाम से निजात नहीं मिल पा रही है। रविवार को सड़क दुर्घटना के बाद अनपरा-रेणुकूट मार्ग पर लगे जाम के बाद सीओ पिपरी ने हाईवे पर ओवरलोड राख परिवहन कर रहे चार वाहनों पर कांटा पर्ची न होने और ओवरलोडिंग के कारण 2.20 लाख रुपये का चालान काटा।
विज्ञापन
हिदायत दी कि आगे से बिना कांटा कराए हाईवे पर राख परिवहन करते हुए पकड़े गए तो चालान के साथ मुकदमा भी किया जाएगा। 26 अक्तूबर को शक्तिनगर स्थित एनटीपीसी गेस्ट हाउस में डीएम एवं एसपी ने बैठक कर सभी परियोजनाओं को निर्देश दिया था कि बिना परियोजनाओं से राख लेकर निकलने वाली वाली गाड़ियां तौल कराकर ही हाईवे पर निकलें।