फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Financial literacy camps will be held in banks on Wednesday

बैंकों में बुधवार को लगेंगे वित्तीय साक्षरता शिविर

Sat, 19 Dec 2020 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
Financial literacy camps will be held in banks on Wednesday
सोनभद्र। सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के लिए जिले के सभी बैंकों की शाखाओं में प्रत्येक बुधवार को वित्तीय साक्षरता शिविर लगाए जाएंगे। इसमें ग्राहकों को नीति आयोग की छह योजनाओं के बारे में लाभार्थियों को जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

अग्रणी जिला प्रबंधक मुकेश कुमार के मुताबिक उपभोक्ताओं को शासन की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में अक्सर पूरी जानकारी नहीं मिल पाती है। इसके चलते तमाम लोग सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते हैं। सरकार की तरफ से संचालित योजनाओं की जानकारी देने के लिए प्रत्येक बुधवार को बैंकों की सभी शाखाओं में शिविर लगाए जाएंगे। इसमें उपभोक्ताओं को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जन-धन योजना एवं आधार सिडिंग के बारे में जानकारी दी जाएगी। उनका कहना था कि शासन की मंशा है कि सरकार की तरफ से संचालित कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लोगों तक लाभ पहुंचे। उन्होंने बताया कि बैंकों के शाखा प्रबंधकों को बुधवार को आयोजित होने वाले शिविरों के लिए सक्षम अधिकारी को नामित करने को कहा गया है। ताकि इसका लाभ पात्र लोगों को मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed