फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Finance officials disappeared with Rs 5.55 lakh belonging to the women's group.

Sonebhadra News: समूह की महिलाओं के 5.55 लाख लेकर गायब हो गए फाइनेंस कर्मी

Fri, 24 Apr 2026 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Finance officials disappeared with Rs 5.55 lakh belonging to the women's group.
सोनभद्र/दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र में इंडसइंड बैंक की सहायक शाखा भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड से जुड़े दो कर्मी रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के खम्हरिया, मधुपुर निवासी कमलेश पाल और मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के मडवा नवादा निवासी संजय यादव समूह की महिलाओं के 5.55 लाख लेकर भाग गए। प्रकरण जब बैंक प्रबंधन के संज्ञान में आया तो इसकी तफ्तीश की गई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर दोनों कर्मियों के खिलाफ दुद्धी कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

दुद्धी शाखा के प्रबंधक रवींद्र कुमार यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उनकी कंपनी का प्रमुख कार्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र महिलाओं का समूह बनाकर लोन वितरण करना और निम्न ब्याज दर पर साप्ताहिक किस्त लेना है। इसके लिए उनकी शाखा के दो कर्मचारी रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के खम्हरिया, मधुपुर निवासी कमलेश पाल और मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के मडवा नवादा निवासी संजय यादव को जिम्मेदारी दी गई। विभागीय जांच में पाया गया है कि दोनों कर्मियों ने कंपनी और समूह की महिलाओं के साथ धोखाधड़ी करते हुए 5,55,007 रुपये गबन कर लिया है। कर्मचारियों और उनके परिवार वालों से कई बार बात की गई लेकिन पैसा वापस नहीं किया जा रहा है। किस्त की अदायगी न होने से समूह की महिलाओं को क्रेडिट खराब हो रहा है और उन्हें कहीं से लोन नहीं मिल पा रहा है। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक प्राथमिकी दर्ज कर जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed