फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   files investigated by CBI

सीबीआई ने दूसरे दिन भी म्योरपुर में फाइलें देखीं

Thu, 27 Oct 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र Updated Thu, 27 Oct 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
files  investigated by CBI
सीबीआई - फोटो : Getty
मनरेगा में हुए घोटाले में जांच के लिए ब्लॉक मुख्यालय पर गुरुवार को दूसरे दिन भी सीबीआई टीम पहुंची। इस दौरान सीबीआई टीम ने अभिलेखों की पड़ताल की।
विज्ञापन



म्योरपुर ब्लॉक में भी क्षेत्र पंचायत से वर्ष 2007 से 2010 के बीच मनरेगा से जमकर काम हुए हैं। भारी भरकम लागत से चेक डैम का निर्माण कराया गया है। पक्के वर्क में अधिक पैसा बचाने के चक्कर में जमकर मनमानी की गई थी। सामग्री आपूर्ति करने वाली तमाम ऐसी फर्मों का भुगतान कर दिया गया जिनका अस्तित्व ही नहीं था।



मनरेगा घोटाले की चल रही सीबीआई जांच को लेकर ब्लॉक मुख्यालय पर कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति रही। सीबीआई इंस्पेक्टर आरआर त्रिपाठी व प्रवीण दुबे ने गुरुवार को अभिलेखों की पड़ताल की। इसके अलावा दोनों ने बभनी ब्लॉक का भी मुआयना किया। म्योरपुर ब्लॉक मुख्यालय पर सीबीआई द्वारा सील की गई 30 फाइलों का बारी-बारी से हाल जाना। सीबीआई इंस्पेक्टर आरआर त्रिपाठी ने कहा कि उनकी जांच लंबी चलेगी। म्योरपुर ब्लॉक की तो अभी शुरुआत ही हुई है।।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed