फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fighting for dancing in the procession, five injured

बरात में नाचने को लेकर मारपीट, पांच घायल

Fri, 10 Jun 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Fighting for dancing in the procession, five injured
नधिरा सवाकुंड गांव में बृहस्पतिवार की रात बरात में डांस करने को लेकर घरातियों-बरातियों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें पांच बराती घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी बभनी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को छत्तीसगढ़ पंडरी जगरनाथ के बेटे की बरात बभनी थाना क्षेत्र के नधिरा सवाकुंड निवासी राममिलन के घर आई थी। द्वारपूजा के दौरान बरात पक्ष के लोग डांस कर रहे थे। इसी बीच कुछ घराती पक्ष के लोग भी डांस करने लगे। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। मना करने पर घरातियों ने लाठी डंडे से बरातियों की जमकर धुनाई कर दी। मारपीट में ओम बियार (48), मनोज कुमार (30) निवासी पंडरी, सुशील कुमार (27), सत्यानंद (18) और गोल्डन (20) निवासी चौना घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी बभनी में भर्ती कराया गया। पीड़ित पक्ष के बलदेव निवासी चौना ने भोला, चंदन, राजकुमार सहित 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed