{"_id":"5e02cf4d0acf5e67fc7c299c70c6ea7b","slug":"fighting-corruption-in-the-it-work-snake-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार से लड़ाई में आईटी कारगर : नाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार से लड़ाई में आईटी कारगर : नाग
संवाददाता, साोनभ्ाद्र
Updated Mon, 26 Oct 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीएल के सीएमडी तापस कुमार नाग ने कहा है कि भ्रष्टाचार एक बीमारी है। इसकी जानकारी ही बचने का उपाय है। इसके लिए सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) का ज्यादा उपयोग किया जाय।
सीएमडी सोमवार की सुबह बतौर मुख्य अतिथि एनसीएल मुख्यालय स्थित अधिकारी मनोरंजन गृह में आयोजित जागरूकता सप्ताह के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
सतर्कता जागरूकता सप्ताह की इस वर्ष की थीम निवारक सतर्कता सुशासन का साधन पर अमल के लिए आईटी की अहमियत पर जोर देते हुए आईटी आधारित तीन सेवाओं (सीसीटीवी कैमरों, कोल नेट तथा जीपीएस आधारित वीइकल ट्रैकिंग सिस्टम) का शुभारंभ किया।
कहा कि आने वाले वर्षों में कंपनी की सालाना कोयला उत्पादन क्षमता को 100 मिलियन टन तक ले जाने के लिए सभी का योगदान जरूरी है। एनसीएल के निदेशक (तकनीकी संचालन) गुणाधर पांडेय ने कहा कि एनसीएल की पूरी टीम भ्रष्टाचार को नियंत्रित रखने को प्रयत्नशील है।
विज्ञापन
निदेशक (वित्त) पीएसआरके शास्त्री ने झूठे आरोप लगाने वालों को चेतावनी देना जरूरी बताया। निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना) जेएल सिंह, एनसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) केपी वेंटकेश्वर राव मौजूद रहे। इस दौरान सतर्कता पत्रिका ऑन योर गाड का विमोचन भी किया गया।