फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fight between two sides for playing song on DJ

डीजे पर गाना बजाने को लेकर दो पक्ष में मारपीट

Sat, 16 Jul 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Fight between two sides for playing song on DJ
शक्तिनगर बीना पुलिस चौकी अन्तर्गत न्यू माइनस कालोनी किनारे पीपल वृक्ष के पास शुक्रवार की रात में डीजे पर गाना बजाने के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्ष से जमकर लाठी, डंडे, ईंट, पत्थर चले। इससे कालोनी वासियों में हड़कंप मच गया। मारपीट में महिला समेत आधा दर्जन लोग चोटहिल हो गए। इसमें कई को गंभीर चोंटें आई थी। सूचना मिलते ही मौके पर पंहुची पुलिस ने सभी घायलों को नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मारपीट करने वाले लोगों की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि न्यू माइनस कालोनी के एक आवास में डीजे के धुन पर जन्मदिन पार्टी मनाया जा रहा था। सामने जमशीला वियार बस्ती में भी साउंड सिस्टम लगा कर ग्रामीण डांस कर रहे थे कि कुछ बात को लेकर दोनों पक्षों में गाली गलौज शुरू हो गया। देखते ही देेखते लाठी - डंडे पत्थर से जमकर मारपीट होने लगी। मारपीट में जमशीला वियार बस्ती निवासी ठकुरानी (45), रंजू (15), शुक्ला वियार (30), पउआ (26) , कालोनी निवासी छोटू (28), राजन (32) सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज चल रहा है। पुलिस मारपीट मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed