फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fierce fire in grocery store and godown in sonbhadra goods worth lakhs destroyed

Sonbhadra: किराना दुकान और गोदाम में लगी भीषण आग, तीन लाख नकदी समेत लाखों का सामान खाक

Mon, 26 Jun 2023 10:41 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 26 Jun 2023 10:41 AM IST
सार

सोनभद्र जिले के असनहर गांव में रविवार की रात किराना दुकान और गोदाम में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। अगलगी से दुकान में रखे सामान धू-धूकर जल गए। पीड़ित दुकानदार के मुताबिक काउंटर में रखे करीब तीन लाख रुपये भी आग की भेंट चढ़ गए। 

विज्ञापन
Fierce fire in grocery store and godown in sonbhadra goods worth lakhs destroyed
दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के असनहर गांव में रविवार की रात किराना दुकान और गोदाम में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। अगलगी से दुकान में रखे सामान धू-धूकर जल गए। पीड़ित दुकानदार के मुताबिक काउंटर में रखे करीब तीन लाख रुपये भी आग की भेंट चढ़ गए। सुबह पांच बजे पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह आग बुझाई।

विज्ञापन


बभनी थाना क्षेत्र के असनहर गांव निवासी प्रदीप कुमार की गांव में ही किराने की थोक व फुटकर दुकान है। रविवाररात अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में दुकान में आग लग गई। करीब तीन बजे भोर में पटाखे की तरह तेज आवाज और धुएं की गंध से पीछे कमरे में सो रहे महेश और उनकी पत्नी की आंख खुली। आग देखकर शोर मचाना शुरू किया।
विज्ञापन


शोर गुल सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीण तत्काल जनरेटर लेकर पहुंचे और सबमर्सिबल पंप से आग बुझाने में जुट गए। आग की लपटें प्रचंड होने से उस पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।  ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना बभनी पुलिस को दी। थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र द्विवेदी ने फायर ब्रिगेड को सूचना देकर मौके पर बुलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुद्धी से फायर ब्रिगेड की टीम करीब पांच बजे पहुंची तो किसी तरह से आग बुझाने में सफलता मिली। तब तक पूरा दुकान जलकर राख हो गया। दुकान स्वामी प्रदीप ने बताया कि घी, तेल, रिफाइंड, चावल, दाल, बेसन, मैदा, मेवा, मशाला सहित दुकान में रखा पूरा सामान जल गया। उन्होंने बताया कि काउंटर में लगभग तीन लाख नकद भी जल गया। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं हो सकी। दुकान स्वामी का कहना है कि किसी ने आग लगा दी है वहीं कुछ लोग शार्ट सर्किट से आग लगना बता रहे हैं। संयोग रहा कि बगल के कमरे में कपड़े की दुकान थी आग वहां तक नहीं पहुंची।
 

पक्के मकान की छत फटी, दीवारों में मोटी दरार

दुकान में आग लगने के बाद पक्के मकान का छत पूरा फट गया। वहीं मकान के चारों तरफ की दीवारों में भी दरार हो गया है। अगलगी से जहां दुकान में रखा 20 से 25 लाख रुपये का सामान जल गया, वहीं 20 लाख की लागत से बना भवन भी क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed