फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fierce fire broke out in warehouse of Har Ghar Jal Project in Sonbhadra Strong smoke and flames

तेज धुंआ और लपटों से सहमे लोग: हर घर जल परियोजना के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Sun, 21 May 2023 04:26 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 21 May 2023 04:26 PM IST
सार

नमामि गंगे योजना के तहत सोनभद्र जिले में हर घर जल परियोजना पर काम कराया जा रहा है। कर्रीबरांव गांव में बेलन नदी के किनारे गोदाम बनाया है। रविवार दोपहर अचानक से गोदाम में आग लग गई। ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन
Fierce fire broke out in warehouse of Har Ghar Jal Project in Sonbhadra Strong smoke and flames
लोहे व प्लास्टिक के पाइप सहित अन्य सामान आग की भेंट चढ़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के सोनभद्र जिले के कर्रीबरांव गांव में रविवार दोपहर नमामि गंगे योजना के तहत बने गोदाम में आग लग गई।  गोदाम में रखे प्लास्टिक व लोहे के पाइप सहित अन्य सामान धू-धूकर जलने लगे। आग की लपटें और तेज धुंआ उठता देख ग्रामीण उस ओर दौड़े। सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों की मदद से आग बुझाने की कोशिश जारी है। घटना में लाखों के नुकसान की आशंका है।

विज्ञापन


नमामि गंगे योजना के तहत जिले में हर घर जल परियोजना पर काम कराया जा रहा है। इसके तहत गांवों में पाइप लाइन बिछाया जाना है। घोरावल क्षेत्र में कार्य करा रही संस्था ने कर्रीबरांव गांव में बेलन नदी के किनारे गोदाम बनाया गया था। यहां बड़ी संख्या में लोहे व प्लास्टिक के पाइप, बंडल के पाइप, एल्बो, साकिट व अन्य सामान रखे गए हैं।
विज्ञापन


रविवार दोपहर में अचानक वहां आग लग गई। ग्रामीणों की नजर गोदाम से उठते तेज धुआं और लपटों पर पड़ी तो शोर मचाते हुए उस ओर दौड़े। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पाकर घोरावल कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: तस्करों का जुगाड़ देख पुलिस भी चकराई: उड़ीसा से राजस्थान जा रहा एक करोड़ का गांजा पकड़ा गया, दो गिरफ्तार

आसपास के जलस्रोतों की मदद से आग बुझाने की कोशिश शुरू हुई। करीब पौन घंटे फायर ब्रिगेड का एक वाहन पहुंचा। इसके बाद दो अन्य वाहन भी आ गए। आग बुझाने में काफी देर तक टीमें जूझती रहीं। एसडीएम रमेश कुमार ने बताया कि आग बुझाने की कोशिश जारी है। आग कैसे लगी अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed