फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Female wrestler won wrestling prize worth Rs 5,000

Sonebhadra News: महिला पहलवान ने जीती पांच हजार की इनामी कुश्ती

Sat, 02 Nov 2024 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Female wrestler won wrestling prize worth Rs 5,000
करमा क्षेत्र के रानीतारा गांव में शुक्रवार को दंगल का आयोजन हुआ। सोनभद्र के अलावा चंदौली, मिर्जापुर, वाराणसी, जौनपुर, प्रयागराज, गाजियाबाद, गाजीपुर के पहलवानों ने इस दंगल में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

दंगल में 20 जोड़ी से अधिक कुश्तियां हुईं। पहले ही मुकाबले में वाराणसी की महिला पहलवान सृष्टि यादव ने सोनभद्र के विशाल यादव को पटकनी देकर पांच हजार रुपये का इनाम जीता। बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि किसी भी खेल को मैत्रीपूर्ण भावना के साथ खेलना चाहिए। खेल से मन मस्तिष्क के साथ खिलाड़ियों के व्यक्तित्व का विकास होता है।
विज्ञापन

सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि रामप्रसाद यादव, राकेश यादव, श्यामबिहारी यादव, मोहन यादव, रामप्रवेश यादव, विजयी आदि रहे। संचालन अंशु यादव ने किया। रेफरी की भूमिका मोहन यादव ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed