{"_id":"5f6f7ccf8ebc3e9b7c13adf5","slug":"father-told-innocent-son-of-child-porn-photography-innocent-sonbhadra-news-vns5495436145","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइल्ड पोर्न फोटोग्राफी के आरोपी बेटे को पिता ने बताया बेकसूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाइल्ड पोर्न फोटोग्राफी के आरोपी बेटे को पिता ने बताया बेकसूर
चा इल्ड पोर्न मामले में गिरफ्तार अनपरा क्षेत्र निवासी आरोपी नीरज यादव।
- फोटो : SONBHADRA
Link Copied
अनपरा। चाइल्ड पोर्न फोटोग्राफी मामले में शुक्रवार को सीबीआई की ओर से अनपरा निवासी इंजीनियर नीरज यादव को गिरफ्तार किए जाने को लेकर तरह तरह की चर्चा है। बेटे की गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर पिता शंकर यादव ने नीरज को बेकसूर बताते हुए सीबीआई से निष्पक्ष जांच करने की मांग की।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक अनपरा निवासी नीरज यादव बीटेक करने के बाद दिल्ली के एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत था। लॉकडाउन के दौरान 25 मई को वह अपने घर पर आया था। 18 सितंबर को चाइल्ड पोर्न फोटोग्राफी मामले की जांच कर रही सीबीआई की छह सदस्यीय टीम अनपरा निवासी नीरज के घर पहुंची थी। जांच के दौरान मिले लैपटॉप, मोबाइल व कागजात कब्जे में ले लिया। इसके बाद सीबीआई ने आरोपी युवक को रेणुसागर पुलिस चौकी ले जाकर करीब तीन घंटे तक पूछताछ की थी। इसके बाद आरोपी को बीते सोमवार को दिल्ली सीबीआई कोर्ट में पेश होने की हिदायत देकर सीबीआईटी की टीम लौट गई थी। नीरज पर बच्चों की न्यूड फोटो व वीडियो बनाकर पोर्न साइट पर डालने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का आरोप है। शिकायत की जांच करने डिप्टी एसपी की अगुवाई में टीम यहां पहुंची थी। टीम में एक डिप्टी एसपी, दो इंस्पेक्टर व दो सब इंस्पेक्टर शामिल थे। उधर दिल्ली में सीबीआई ने मामले की जांच करने के बाद आरोपी इंजीनियर नीरज यादव को गिरफ्तार कर लिया। उधर, आरोपी के पिता शंकर यादव बेटे को निर्दोष बता रहे हैं। उनका कहना है कि उनके बेटे पर कई साल से चाइल्ड पोर्न के मामले से जुड़ा होने का आरोप है। उनका कहना था कि अगर बेटा गलत होता तो वह मोबाइल नंबर बदल देता। उन्होंने सीबीआई से निष्पक्ष ढंग से मामले की जांच करने की मांग की। वहीं, अनपरा थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने इस मामले में कुछ भी बता पाने में असमर्थता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।