फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Father and son on the run are arrested

फरार चल रहे पिता-पुत्र गिरफ्तार

Sun, 14 Jun 2020 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Father and son on the run are arrested
विंण्ढमगंज। थाना क्षेत्र के महुअरिया रेलवे स्टेशन तिराहे के समीप रविवार को घेराबंदी कर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया जोरूखाड ग्राम पंचायत अंतर्गत व्यवहार दामोर टोला में बीते बुधवार को एक विवाहिता अपने ही घर के बड़ेर में रस्सी के सहारे लटक कर जान दे दी थी। मृतका के पिता की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। कोन थाना के भालूकुदर गांव निवासी वादी महेश प्रसाद पनिका का आरोप है कि उसकी पुत्री को दामाद मनोज कुमार पनिका और ससुर मनीर उर्फ सदाबृक्ष ने मिलकर हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किए है। शादी के बाद से ससुराल के लोग दहेज में एक बाइक व 50000 नगद की मांग कर रहे थे। कहा कि पकड़े गए आरोपी पिता-पुत्र का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed