फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Farmers will not have trouble in paddy procurement

किसानों को धान खरीद में नहीं होगी परेशानी

Wed, 21 Dec 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Wed, 21 Dec 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें किसानों ने कृषि से जुड़ी तमाम समस्याएं उठाईं। धान खरीद में किसानों को हो रही परेशान का मुद्दा उठा तो डीएम ने भरोसा दिलाया कि खरीद केंद्र पर किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। अफसर क्रय केंद्रों का निरीक्षण करते रहेंगे।

बैठक में डीएम सीबी सिंह ने कहा कि भारत किसानों का देश है। किसानों को प्रोत्साहित किये बिना देश तरक्की नहीं कर सकता।  उन्होंने डिप्टी आरएमओ, जिला सहायक निबंधक सहायक समितियां, उप निदेशक कृषि के साथ ही धान खरीद से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसान  की कड़ी मेहनत से उपजे धान, जो उनकी गाढ़ी कमाई के रूप में धान क्रय केन्द्रों पर पहुंच रहे हैं, धान क्रय केन्द्र प्रभारी पूरी तत्परता के साथ मानक के अनुरूप किसानों का धान मैत्रीपूर्ण व्यवहार के साथ खरीदना सुनिश्चित करें। केंद्रों व अधिकृत मिलरों पर किसानों के बैठने, पेयजल आदि की मुकम्मल व्यवस्था की जाय। डबैठक में एडीएम रामचंद्र, उप निदेशक कृषि जगदीश प्रसाद, भूमि संरक्षण अधिकारी आरके सिंह यादव, डिप्टी आरएमओ अंशु माली शंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed