फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Farmers will be able to deposit bills in easy installments

आसान किश्तों में बिल जमा कर सकेंगे किसान

Wed, 12 Feb 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Farmers will be able to deposit bills in easy installments
सोनभद्र। घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के साथ ही अब अपने खेतों में निजी नलकूप लगवाए किसान भी आसान किश्तों में बिजली बिल जमा कर सकेंगे। किसानों के लिए शुरू की गई किसान आसान किश्त योजना के तहत 31 दिसंबर 2019 तक के बिल पर ब्याज छूट है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसान 29 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। एक फरवरी से अब तक 550 किसानों ने योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करा लिए है।
विज्ञापन

विद्युत वितरण निगम की तरफ से पिछले वर्ष 11 नवंबर से 31 जनवरी तक चार किलो वाट तक विद्युत भार के घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं के लिए आसान किश्त योजना चलाई। इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराने वाले शहरी विद्युत उपभोक्ता 12 किश्त में और ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता 24 किश्तों में बकाया मूल धनराशि कर सकते हैं। इसी तर्ज पर विद्युत वितरण निगम एक फरवरी से निजी नलकूप के किसान उपभोक्ताओं के लिए किसान आसान किश्त योजना शुरू की है। इस योजना के तहत किसान 29 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन कराने पर 31 दिसंबर तक बकाये बिल पर ब्याज छूट है। रजिस्ट्रेशन कराएं किसान अधिक त्तम छह किश्तों में बिल जमा कर सकते हैं। अब तक 550 किसान रजिस्ट्रेशन करा चुके है। इसमें विद्युत वितरण निगम कार्यालय राबट्र्सगंज अन्तर्गत 400 और पिपरी कार्यालय अन्तर्गत 150 किसानों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। विद्युत निगम के आंकड़े के मुताबिक जिले में कुल 10505 निजी नलकूप के किसान उपभोक्ता है। राबर्ट्सगंज क्षेत्र अन्तर्गत 8449 और पिपरी कार्यालय अंतर्गत 256 निजी नलकूप के किसान उपभोक्ता हैं। अब तक आसान किस्त योजना के तहत 13800 घरेलू कनेक्शन उपभोक्ता रजिस्ट्रेशन करा चुके है। इसमें राबर्ट्सगंज क्षेत्र के 7200 और पिपरी क्षेत्र के 6600 उपभोक्ताओं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed