{"_id":"60c8dc138ebc3e2c5501db43","slug":"farmers-struggled-throughout-the-day-to-weigh-wheat-sonbhadra-news-vns594999379","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं तौल कराने को किसान पूरे दिन करते रहे जद्दोजहद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं तौल कराने को किसान पूरे दिन करते रहे जद्दोजहद
विज्ञापन
सोनभद्र। गेहूं खरीद के आखिरी दिन मंगलवार को क्रय केंद्रों पर गेहूं तौल कराने के लिए किसानों को जद्दोजहद करनी पड़ी। बारिश की वजह से क्रय केंद्रों पर अन्य दिनों के मुकाबले गेहूं खरीद नहीं हो सकी। कई किसानों को टोकन जारी होने के 20 दिन बाद भी खरीद न होने से किसानों को मायूस होना पड़ा। तौल न हो पाने के कारण वह व्यवस्था को कोसते रहे।
विपणन कार्यालय से जारी आंकड़ों के मुताबिक गेहूं बिक्री करने के लिए जिले में कुल 18589 किसानों ने पंजीकरण कराया है। इसमें गेहूं खरीद के लिए 17313 किसानों का ही ऑनलाइन सत्यापन हुआ है। सत्यापन के बाद 16325 किसानों को टोकन जारी हुआ है। 14 जून तक टोकन से 15308 किसानों का और बिना टोकन के 276 किसानों से गेहूं खरीद किया गया है। सत्यापन कराने के बाद भी सोमवार तक 1729 किसानों का गेहूं खरीद नहीं हो सका है। मंगलवार को गेहूं खरीद का आखिरी दिन होने के कारण क्रय केंद्रों पर किसान गेहूं तौल कराने के लिए जद्दोजहद करते रहे लेकिन बारिश की वजह से गेहूं खरीद व्यवस्था चौपट हो गई। हाट शाखा राबर्ट्सगंज और नवीन मंडी परिसर स्थित क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद करने में दिक्कत तो नहीं हुई लेकिन साधन सहकारी समिति गया रतवल सहित कुछ क्रय केंद्रों पर बारिश के दौरान गेहूं खरीद प्रभावित रहा। बारिश खुलने पर ही किसानों का गेहूं तौल कराया गया। क्रय केंद्रों पर सुबह से शाम तक गेहूं तौल कराने के लिए किसानों की भीड़ लगी रही। जिला विपणन अधिकारी देवेंद्र सिंह के मुताबिक गेहूं खरीद की तिथि नहीं बढ़ाई गई है। शासन स्तर से पोर्टल बंद कर देने के कारण गेहूं खरीद बंद कर दिया गया है।