वैनी। भारतीय किसान संघ ब्लॉक इकाई नगवां की बैठक शनिवार को वैनी बाजार स्थित काली मंदिर परिसर में हुई। अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष राज नारायण गुप्ता ने किया। मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष भारतीय किसान संघ चंद्र भूषण पांडे रहे। जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह, महामंत्री प्रभु पाल सिंह मौर्य, जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र जायसवाल सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए। प्रांतीय अध्यक्ष पांडे ने कहा की नगवां ब्लॉक में पीसीएफ से संचालित केंद्र खलियारी, आमडीह, वैनी व विपणन केंद्र हाट शाखा में धान बेचे किसानों का आज तक सिक्स आर जारी नहीं किया गया । जिन किसानों ने धान बेच दिया उनकी सिक्स आर पर प्रति बोरी 2 से 3 किलो की कटौती कर सिक्सआर जारी किया जा रहा है। पीसीएफ केंद्र खलियारी पर क्रय केंद्र प्रभारी मनमाने तरीके से धान झाड़ने के बाद भी दो-तीन किलो किसानों से कटौती कर रहे हैं। इसकी शिकायत किसानों ने की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पूरे सीजन में किसानों को ठंड से बचने के लिए क्रय केंद्रों पर कोई व्यवस्था नहीं की गई ।धान बेचने के लिए किसान परेशान रहे। केंद्रों पर व्यापारी केंद्र प्रभारियों से मिलकर ऐसा माहौल बना दिए हैं कि किसान पौने दाम पर धान बेचने को मजबूर हो रहे हैं। यदि केंद्र प्रभारी शासन की मंशा के अनुसार धान क्रय किसानों का नहीं करते हैं तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। बैठक में नंदलाल विश्वकर्मा, मोहर पति यादव, गणेश जायसवाल, राम उग्र सिंह, रामसेवक सिंह, सियाराम जायसवाल, वीरेंद्र सिंह, हनुमान साहनी, लालमणि सिंह आदि मौजूद रहे।